
देखो.. नेहरू नगर अंडरब्रिज बंद कर फिर खोले, चौक के सौंदर्यीकरण का काम शुरू
भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई ने बुधवार को शहीद स्मारक को तोडऩे का काम शुरू किया। इसे स्थल से थोड़ा पीछे किया जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड से आकर अंडरब्रिज की ओर जाने वालों की दिक्कतों को दूर कर दिया जाएगा। इस काम के दौरान कुछ देर के लिए अंडरब्रिज को बंद किए, इसके बाद उसे खोल दिए। अब सड़क मरम्मत का काम करते वक्त फिर एक बार अंडरब्रिज को बंद करने की बात कही जा रही है।
नेहरू नगर चौक को किए बंद
नेहरू नगर चौक से अंडरब्रिज या दुर्ग जाने वाले रास्ते पर आने वालों को बेरिकेट लगाकर रोक दिए। जिससे नेहरू प्रतिमा को शिफ्ट करने और सौंदर्यीकरण के कार्य में आसानी हो सके। नेहरू नगर अंडरब्रिज से जाने वालों के लिए फ्लाइओवर विकल्प मौजूद है।
निगम करेगा यह कार्य
राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम, भिलाई जल्द ही शहीद स्मारक और उससे लगे हुए दुकानों को व्यवस्थित करने जा रहा है। इससे हल्के और दोपहिया वाहनों को नेहरू नगर चौक से अगर टाउनशिप की ओर अंडरब्रिज से जाना है, तो वे सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सके। वर्तमान में यहां दिक्कत हो रही है। पं. जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा को भी यहां व्यवस्थित किया जाएगा। इससे नेहरू नगर की ओर जाने वालों को परेशानी न हो।
Published on:
05 Jul 2023 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
