21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल से नई व्यवस्था : नेहरू नगर चौराहा हो जाएगा बंद, ऐसे कर सकेंगे आना-जाना

नए साल में नेहरू नगर चौक और चंदूलाल चद्राकर हॉस्पिटल के पास बनाए गए मिडिल कट को बंद कर दिया जाएगा। एलशेप और अंडर ब्रिज लोकर्पण के बाद रायपुर की ओर से नेहरू नगर, स्मृति नगर, जुनवानी की ओर आने जाने वालों को गुरुद्वारा चौक से होकर जाना पड़ेगा।

3 min read
Google source verification
Bhilai patrika

नए साल से नई व्यवस्था : नेहरू नगर चौराहा हो जाएगा बंद, ऐसे कर सकेंगे आना-जाना

भिलाई@Patrika. नए साल में नेहरू नगर चौक और चंदूलाल चद्राकर हॉस्पिटल के पास बनाए गए मिडिल कट को बंद कर दिया जाएगा। एलशेप और अंडर ब्रिज लोकर्पण के बाद रायपुर की ओर से नेहरू नगर, स्मृति नगर, जुनवानी की ओर आने जाने वालों को गुरुद्वारा चौक से होकर जाना पड़ेगा।
नेशनल हाइवे पर इस चौक को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल चौक और मिडिल कट को इस लिए बंद किया जा रहा है कि अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं हाइवे पर जाने वाली गाडिय़ों का समय व्यर्थ होता है। ट्रैफिक पुलिस फोरलेन पर सड़क हादसे को रोकने कवायद में जुटी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचए) को पत्र लिखकर नेहरू नगर और चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने मिडिल कट को बंद करने कहा गया है। बताया गया है कि गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर १०० मीटर की दूरी पर हाइवे पर तीन कट हैं। इसके कारण दुर्घटना की गुंजाइश को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। वहीं हाइवे की गति सामान्य हो जाएगी।

चौक पर बनाया जाएगा डिवाइडर
@Patrika.नेशनल हाइवे अथॉरिटी के सबइंजीनियर जयंत वर्मा ने बताया कि नेहरू नगर से गुरुद्वारा चौक तक डिवाइडर को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी। नेहरू नगर चौक पर बनाए गए रम्बलर को हटा दिया है। अब करीब ३५ मीटर डिवाइडर बनाने की तैयारी की जा रही है।

नेहरू नगर चौक से गुरुद्वारा तक सर्विसलेन
नेहरू नगर से गुरुद्वारा तक हाइवे को दोनों तरफ सर्विसलेन बनाई जाएगी। इससे हॉस्पिटल और प्रिदर्शनी परिसर की ओर जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी। वहीं सर्विस रोड वायसेप ब्रिज की ओर जाने वाले रोड से मिलाया जाएगा।

हाइवे के दोनों तरफ ड्रेनेज में लोहे की जाली
@Patrika.एनएच फोरलेन के दोनों तरफ ड्रेनेज के बाहर लोहे की जाली लगाई जाएगी। यह सर्विसलेन और मैनलेन के सेप्रेटर के तौर पर रहेंगी। जितनी लोहे की जालियां फोरलेन के डिवाइडर पर लगाई गई हैं उसे हटा दिया जाएगा। इस तरह फोरलेन को कोई भी पार नहीं कर पाएगा।

ऐसे कर सकेंगे आना-जाना
रायपुर से नेहरू नगर जाने वाले गुरुद्वारा चौक से मुड़कर जाएंगे।
नेहरू नगर से टाउनशिप सेक्टर एरिया जाने गुरुद्वारा से ओवर ब्रिज होकर।
सेक्टर एरिया से नेहरू नगर जाने ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज से।
नेहरू नगर से प्रिदर्शनी परिसर पश्चिम की ओर जाने ओवर ब्रिज से होकर अंडर ब्रिज के रास्ते पहुंचेगे।

भिलाई@Patrika. चंद्रा मौर्या या प्रियदर्शनी परिसर अंडरब्रिज की तरह नेहरू नगर अंडरब्रिज पर बारिश का पानी जमा नहीं होगा। अंडरब्रिज में पानी का जमाव और सीपेज को रोकने अंडरब्रिज के बाजू में सायफन बनाया जाएगा। बारिश का पानी संपवेल की टंकी में एकत्र होगा। यहां से पाइपलाइन के जरिए कोसा नाला बह जाएगा। अंडरब्रिज की निकासी व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त एसके सुंदरानी, सेतु संभाग के कार्यपालन अभियंता केके पाल, सहायक अभियंता एसके सराफ, सब इंजीनियर जेके वैष्णव और रेलवे के सब इंजीनियर एस. पाइक ने मौके का निरीक्षण किया। अंडरब्रिज और संपवेल का काम जल्द पूरा करने कहा। आयुक्त ने इंजीनियर्स के साथ टू टनल अंडरब्रिज और एलशेप नेहरू नगर ब्रिज का जायजा लिया। कहीं पर बाधा होने पर निगम प्रशासन की ओर से सहयोग की बात कही।

नेहरू नगर ब्रिज का 90 फीसदी का कार्य पूर्ण
@Patrika.सेतु संभाग के कार्यपालन अभियंता पाल ने नेहरू नगर टू टनल अंडरब्रिज और एलशेप ब्रिज का ९० फीसदी काम पूर्ण होने की जानकारी दी। टू टनल अंडरब्रिज में बारिश का पानी को रोकने के लिए नेहरू नगर और टाउनशिप की ओर स्टील का शेड लगाने की बात कही। साइट पर रखे लोहे का स्ट्रक्चर और रेलवे पोर्शन में एलशेप ब्रिज पर चल रही ढलाई की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता आरके. साहू , नेहरू नगर जोन कमिश्नर संजय बागड़े, सहायक अभियंता सुनील दुबे व आलोक पसीने मौजूद रहे।

दोनों तरफ से डायवर्ट किया जाएगा पानी
@Patrika.अधिकारियों ने बताया कि बारिश का पानी अंडरब्रिज पर जमा न हो इसके लिए दोनों तरफ से पानी के बहाव को डायवर्ट करने के लिए सीवरेज लाइन का प्लॉन बनाया गया है। प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम की तहत जहां संपवेल और सायफन बनाया जा रहा है। वहीं टाउनशिप की ओर पटरी के किनारे बारिश का पानी जमा न हो इसके लिए गैरेज रोड की खुदाई कर आरसीसी पाइप लाइन बिछाई गई है। जिससे पटरी के किनारे खाली जगह पर जमा होने वाला पानी सेक्टर-८, सेक्टर-७ होते हुए कोसा नाला में समाएगा।