
file photo
Bhilai news: भिलाई। साल 2013 में बीआईटी दुर्ग से मैकेनिकल इंजीनियर बन कर भाभा एटोमिक सेंटर में बतौर वैज्ञानिक सेवा दे रहे निर्मल कुमार झा ने यूपीएससी में 82वां स्थान हासिल किया है। यूपीएससी के नतीजे जारी होते ही एजुकेशन हब भिलाई भी सुर्खियों में आ गया। निर्मल ने अपनी स्कूलिंग भिलाई के एक निजी स्कूल से पूरी की है। बीआईटी से इंजीनियरिंग के बाद निर्मल झा ने भाभा रिसर्च सेंटर में बतौर वैज्ञानिक नौकरी की शुरुआत की।
यूपीएससी टॉप-100 में बनाई जगह
कई साल सेवाएं देने और कई आविष्कारों में सहभागिता के बाद उन्होंने यूपीएससी के लिए इरादा किया। सबसे अहम बात यह है कि बार्क की नौकरी को छोड़े बिना ही उन्होंने यूपीएससी के टॉप-100 रैंकर्स में अपनी जगह बना ली। नौकरी के दौरान वे यूपीएससी की (UPSC Result 2022) तैयारी करते रहे। निर्मल बिहार राज्य के सहरसा के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई होमटाउन से की, जबकि 11वीं और 12वीं के लिए भिलाई को चुना। निर्मल की बहन भिलाई में निवासरत हैं, जिन्होंने उनका खूब साथ दिया।
बीआईटी की एक्सीलेंस जर्नी में एक और तमगा जुड़ गया है। संस्था से बीटेक पूरा कर निकले निर्मल झा ने यूपीएससी में 82वां रैक ला (bhilai news) कर भिलाई का नाम भी रौशन किया है।
डॉ. अरुण अरोराडायरेक्टर, बीआईटी, दुर्ग
Updated on:
26 May 2023, 4:33 PM IST
Published on:
26 May 2023, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.