29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोसे की चटनी को लेकर मचा बवाल, तीन महिलाओं ने नाबालिग को पीटा, वीडियो वायरल

women beat minor: रायपुर भाठागांव बस स्टैंड में 3 महिलाओं ने मिलकर एक नाबालिग की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 May 2023, 2:04 PM IST

Uproar over dosa chutney, three women beat up a minor, video viral

डोसे की चटनी को लेकर मचा बवाल, तीन महिलाओं ने नाबालिग को पीटा, वीडियो वायरल

Chhattisgarh news: रायपुर. भाठागांव बस स्टैंड में 3 महिलाओं ने मिलकर एक नाबालिग की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दें कि बस स्टैंड के कान्हा डोसे वाले को नाबालिग ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़े: Millets Food: परदेसियों को भा रहा मिलेट्स का स्वाद, होटल के मेन्यू में शामिल किया डिश

पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड पर 16 साल की नाबालिग ने डोसा का आर्डर दिया था। इस दौरान नाबालिग ने चटनी मांगी। जिस पर संचालिका महिला ने देने में आनाकानी, तो नाबालिग ने खुद ही निकाल लिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि यह मामला शांत हो गया। इसके बाद नाबालिग ने पैसे देने से मना कर दिया। यह बात सुनकर बिफरी महिलाओं (three women beat up a minor) ने नाबालिग लड़की को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े: बड़ी खुशखबरी: शहर के सड़कों पर जल्द ही दौड़ेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण से मिलेगी राहत

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अफसोस, महिला कॉन्स्टेबल नहीं होने के कारण हाथापाई हो रहे महिलाओं को (raipur news) तुरंत छुड़ा नहीं सके। पुलिस ने जैसे-तैसे करके विवाद को शांत कराया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर टिकरापारा थाने लाया गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में 5वीं-10वीं पास डॉक्टर! एक्सपर्ट ने कहा- लोगों को जान का खतरा क्योंकि..