15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में 7 मौतें, कहीं करंट तो कहीं सड़क हादसा बना काल, जानिए कहां-कहां हुईं घटनाएं

Chhattisgarh 7 Deaths in 48 Hours: छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे के दौरान अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कहीं तेज रफ्तार वाहन ने जान ले ली तो कहीं करंट काल बन गया।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

नारद योगी

Jun 15, 2026

Chhattisgarh Fatal Accidents

7 की मौत: Chhattisgarh Fatal Accidents (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@नारद योगी।Chhattisgarh Accident Deaths: पिछले दो दिनों में अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। किसी ने सड़क हादसे में तो किसी ने करंट से अपनी जान गंवाई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। हर साल सैकड़ों लोगों की जान इसी तरह के हादसों में जा रही है।

सड़क किनारे दलदल के चलते गई जान

गोबरा-नवापारा के ग्राम तोरला निवासी 20 वर्षीय शीतल तारक रायपुर से रात करीब 1.30 बजे अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान पी जामगांव धरमकांटा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। फिर सड़क किनारे गड्ढे के दलदल में गिर गए। इससे उनका सिर वाला हिस्सा दलदल में फंस गया। इससे उनकी मौत हो गई। अभनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

बेरला निवासी कैलाश निषाद बाइक सीजी 25 एल 6252 से तरपोंगा से अपने घर पंडरभाटा जा रहा था। इस दौरान बिलासपुर से रायपुर मेन रोड में ग्राम बेमता के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे कैलाश की मौत हो गई।

सो रहे युवक पर चढ़ाया ट्रक

बिहार निवासी 25 वर्षीय कुंदन यादव शौर्य इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पार्किंग एरिया में सोए थे। इस बीच ट्रक सीजी 06 एम 0866 कंपनी पहुंची। ट्रक ड्राइवर रात 2.10 बजे पार्किंग एरिया में पहुंचा। ट्रक को मोड़ते समय ड्राइवर ने सो रहे कुंदन के ऊपर चढ़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

मवेशी से टकराने से हुई मौत

45 वर्षीया लता श्रीवास दोपहिया से बिलासपुर से रायपुर आ रही थी। इस दौरान सुबह करीब 6 बजे भूमिया सांकरा मेन रोड के पास सामने से एक मवेशी आ गया। मवेशी से टकराकर वह दोपहिया सहित गिर गई। सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

कूलर में उतरे करंट से मौत

आरंग के रसनी निवासी 25 वर्षीया रंजना मनहरे की कूलर के करंट से मौत हो गई। रात में कूलर की मोटर जल गई थी। इसके बाद भी उनके पति ने बोर्ड से वायर और प्लग नहीं निकाला था। इससे पूरे कूलर में करंट फैल गया था। इसकी जानकारी रंजना को नहीं थी। वह जैसे ही कूलर के संपर्क में आई, वैसे ही उसे करंट लगा और मौत हो गई।

हार्वेस्टर में करंट से युवक की गई जान

आरंग इलाके में हार्वेस्टर चालक की लापरवाही से युवक की मौत हो गई। हार्वेस्टर को बिजली तार के नीचे खडा कर दिया गया था। इससे उसमें करंट आने लगा। इसकी जानकारी उसमें काम कर रहे 18 वर्षीय भूपेंद्र साहू को नहीं थी। भूपेंद्र जैसे ही वाहन के संपर्क में आया, वैसे ही करंट लग गया।

मवेशी से टकराकर गई जान

आरंग इलाके में ही एक अन्य घटना में सुदेश निषाद अधिक रफ्तार में बाइक चलाते हुए जा रहे थे। इस दौरान मवेशी से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। इससे उसकी मौत हो गई।