31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, अब ऑनलाइन होगा आवेदन

CG News: एजेंसी व डीलर एक बोर्ड तक नहीं लगा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है, और वे सीधे आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 24 Apr 2025, 12:52 PM IST

CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, अब ऑनलाइन होगा आवेदन

CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए लोग भटक रहे है। शासन ने इसके लिए एजेंसियां नियुक्त किया है, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। लोग सीधे आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे है। इसका फायदा कार्यालय के ईद-गिर्द घुमने वाले दलाल दोगुनी रकम लेकर उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG News: लाखों वाहन चालक परेशान! आधार-मोबाइल ‘मिसमैच’ अब कैसे लगेगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

शासन ने दुर्ग- भिलाई में 58 एजेसियों को इसके लिए अधिकृत किया है। जिसमें वाहनों के अधिकृत डीलर शामिल है। अधिकृत एजेंसियां व डीलरों का रवैया बहुत उदसीन है। डीलर को इससे अतिरिक्त काम समझ कर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे अपनी तरफ से प्रचार प्रसार भी नहीं कर रहे हैं। एजेंसी व डीलर एक बोर्ड तक नहीं लगा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है, और वे सीधे आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं।

उधर आरटीओ के अधिकारी हाथ खड़ा कर रहे हैं कि इसमें उनको कोई रोल नहीं है। इसके लिए शासन ने एजेसियां तय की है। वहीं उनके मुताबिक काम होगा। आरटीओ इसमें कुछ नहीं कर सकता है। आरटीओ के ईर्द गिर्द भी कोई सूचक बोर्ड या बैनर तक नहीं लगाया गया है, ताकि लोगों को यह जानकारी लग सके कि इस स्थान पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाए जाते हैं।

आरटीओ ने बताया कि जिनका वाहन 31 अप्रेल 2019 से पहले के पंजीबद्ध हैं उन सभी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए परिवहन की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in/ से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस में जरुरी यह है कि जिन्हें पंजीकृत आरसी बुक में जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर मेनशन किया है, उन्हीं का एक्सेप्ट हो रहा है। जिनके मोबाइल नंबर बंद हो गए है, या बदल गए उन्हें मोबाइल नम्बर को अपटेड कराना होगा। इसके लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। मोबाइल नंबर को भी ऑनलाइन ही अपडेट करा सकते है।

ऑनलाइन ही करें अप्लाई

आरटीओ की रेट लिस्ट

दो पहिया वाहनएग्रील्चर वाहन 365.80
तीन पहिया वाहन 427.16
एलएमवी, कार 656.08

एजेंट का रेट लिस्ट

दो पहिया वाहन 880
चार पहिया वाहन 1100