
भिलाई इस्पात संयंत्र में हर 5 कर्मचारी पर एक अधिकारी
भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र में हर 5 कर्मचारी पर 1 अधिकारी वर्तमान में है। हर साल संयंत्र से कर्मचारी थोक में रिटायर्ड हो रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 12 साल में कर्मियों की संख्या 50 फीसदी ही रह गई है। बीएसपी से जिन कार्मिकों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआर) लिया, उनके पदों को भी समाप्त कर दिया गया। इससे भी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की योजना भी यही है कि सार्वजनिक उपक्रम में कम कर्मियों से अधिक उत्पादन लिया जाए। अब नियमित कर्मियों का स्थान ठेका मजदूर लेते जा रहे हैं। वे संयंत्र में स्थाई प्रवृती के काम भी कर रहे हैं, जिसे पहले केवल नियमित कर्मियों से ही करवाया जाता था।
14,000 हजार घटे कर्मी
13 साल के दौरान कर्मचारियों की संख्या करीब 14,000 घट गई है। 2009 में बीएसपी में जहां 29209 कर्मचारी थे। वहां अब घटकर 14985 कर्मी रह गए हैं। बीएसपी में 2009 के दौरान हर 8 कर्मचारी पर एक अधिकारी थे। वहीं अब हर 5 कर्मचारी पर एक अधिकारी हैं।
1000 अधिकारी भी हो गए कम
भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारी ही नहीं, अधिकारी भी घट रहे हैं। 2010 के दौरान 3799 अधिकारी थे, वह अब घटकर 2635 रह गए हैं। इस तरह से अफसरों की संख्या भी कम होते जा रही है।
अधिकारियों की हो रही भर्ती
बीएसपी में 26 फरवरी 2015 को 469 मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती हुई है। 23 फरवरी 15 को 15 ओसीटी पद पर भर्ती की गई। 14 मार्च 15 को 100 पद में जूनियर असि. ट्रेनीज को लिया गया। 18 मार्च 15 को 346 पद में मैनेजमेंट ट्रेनीज की भर्ती की गई। २०२१ में विशेषज्ञ चिकित्सक व इंजीनियरों के 425 पदों पर भर्ती निकाली गई। कर्मियों की भर्ती भी इसी तर्ज पर बढ़ाना होगा।
ई-0 इंतेहान से भी बढ़ते हैं अधिकारी
बीएसपी में कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका दिया जाता है। इसके लिए कर्मियों को ई-0 परीक्षा में सफल होने पर अधिकारी बनाया जाता है। इससे भी अधिकारियों की संख्या 200 से 300 तक बढ़ जाती है।
बीएसपी के लिए घातक है यह कदम
संजय साहू, अतिरिक्त महासचिव, प्रतिनिधि यूनियन, इंटक, बीएसपी ने बताया कि बीएसपी में जितने लोग रिटायर्ड हो रहे हैं, उसके 30 फीसदी नए की भर्ती होनी चाहिए। प्रबंधन ठेका मजदूरों से ही काम चला रहा है। यह घातक कदम है। बीएसपी में होने वाली भर्ती में 50 फीसदी स्थानीय लोगों को लिया जाए।
Published on:
01 Jun 2022 11:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
