CG Weather Update : एक महिला की मौत हो गई। अन्य पांच महिलाएं बाल-बाल बची। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
भिलाई . नंदिनी थाना अंर्तगत हरदी गांव में आधा दर्जन महिलाएं खेत से काम कर घर लौट रही थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे एक महिला की मौत (CG Weather Update) हो गई। अन्य पांच महिलाएं बाल-बाल बची। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को शाम करीब 5.30 बजे की है। उलुपी बाई (30 वर्ष) और गांव की पांच महिलाएं खेत में काम कर घर के लिए लौटी थी। उसी समय तेज पानी गिरने लगा। अचानक आकाशीय बिजली उलुपी बाई के ऊपर सिर के पीछे से गिरी। वह जमीन गिर गई। वहीं अन्य पांच महिलाएं भी गिर गई। थोड़ी देर में उठकर खड़ी हो गई।
लेकिन उलुपी बाई नहीं उठ पाई। जब उसे देखा गया तो उसकी सांसे थम गई थी। सूचना पर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।