उधर, आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रमों से कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम समेत अन्य दफ्तरों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। नागरिक सुदर्शन ठाकुर, सत्यावन ध्रुव, महेश साहू ने कहा कि राशन कार्ड, पीएम आवास, आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, नक्शा-खसरा आदि कार्यों को लेकर जब लोग दफ्तरों में पहुंचते हैं, तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं मिलते। ऐसे में प्रशासनिक कामकाज पर भी इन आंदोलनों का गहरा असर पड़ा है। ऐसे में आम जनता की ही परेशानी बढ़ रही है।
प्रशासन की खुली पोल