13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai हैंडबॉल के उभरते युवा सितारे की दर्दनाक मौत

हुगली नदी में मिली लाश, घर में पसरा मातम,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Mar 27, 2023

Bhilai हैंडबॉल के उभरते युवा सितारे की दर्दनाक मौत

Bhilai हैंडबॉल के उभरते युवा सितारे की दर्दनाक मौत

भिलाई. हैंडबॉल के उभरते सिराते सिरान खान ने कम उम्र में ही छत्तीसगढ़ में अपने झंडे गाड़े। 15 साल में कदम रखते-रखते उनका हैंडबॉल नेशनल जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया। प्रदेशस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में हिस्सा लेने युवा खिलाड़ी सिरान खान घर से निकले थे। हैंडबॉल स्पर्धा गुवाहाटी में होनी थी, उसके पहले कोलकाता में साथी खिलाडिय़ों के साथ हुगली नदी तक गए। जहां इस युवा खिलाड़ी को हुगली नदी ने लील लिया।

सही जानकारी नहीं दे रहे थे जिम्मेदार
पिता जावेद खान, सेक्टर-4 निवासी ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से बेटा गुम हो गया था। रात 8.30 बजे फोन कर परिवार को जानकारी दी गई। अगर एक खिलाड़ी गुम हो गया है, तो ऐसे में शेष खिलाडिय़ों को लेकर टीम के साथ कोच और मैनेजर गुवाहाटी कैसे रवाना हो गए। माता-पिता बच्चों को कोच और मैनेजर के हाथ सौंपते हैं, तब मैनेजर और कोच ही बच्चों के पालक की जिम्मेदारी में आ जाते हैं। पुलिस जिम्मेदारों से बार-बार बच्चे के संबंध में पूछताछ कर रही थी, हर बार गलत जानकारी दी जा रही थी। जांच में साफ हो जाएगा कि हकीकत क्या है। बच्चे के नाना ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध है। जांच में साफ हो जाएगा कि असल में मौत हुई कैसे है।

नदी के तट पर मिला शव
कोलकाता में बेटे के गुम होने की जानकारी मिलने के बाद पिता जावेद खान कोलकाता पहुंचे। यहां पुलिस ने उनको हुगली नदी के किनारे मिले शव की शिनाख्त करने बुलाया। शव पानी में रहने की वजह से फूल चुका था। पिता ने बेटे को पैंट और चेहरा देखकर शिनाख्त कर लिया। इसके बाद सोमवार को दोपहर बाद तक पोस्ट मार्टम किया गया। मामला दो थाने के बीच का था, इस वजह से आगे के प्रोसेस में कुछ देरी हो गई। सोमवार को रात 9 बजे के बाद तक शव मिलने की बात पिता ने कही है। पिता ने बताया कि वे नगर निगम, रायपुर के दमकल विभाग में कार्यरत हैं, घर में एक बेटा और एक बेटी है, बेटे के दुनिया से चले जाने की खबर पत्नी को नहीं दिए है। वह इस गम को कैसे बर्दाश्त करेगी।

31 तक होनी है प्रतियोगिता
हैंडबॉल नेशनल जूनियर प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक गुवाहाटी में हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 17 युवा खिलाड़ी कोच और मैनेजर के साथ निकले। इसमें भिलाई के 4 खिलाड़ी भी शामिल थे। शनिवार की सुबह टीम कोलकाता पहुंची। यहां से शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना होना था। बताया जा रहा है कि इसके पहले ही सारे खिलाड़ी हुगली नदी देखने गए। वहां से वापसी के वक्त भिलाई के सेक्टर-4 में रहने वाला सिरान खान नजर नहीं आया।

सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा
पिता ने बताया कि सिरान होटल से खाना खाकर निकलते सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। पुलिस ने उसे कई जगह सीसीटीवी फुटेज में देखा। टीम को भी अलग-अलग कैमरे में देखा। पूछताछ में एक जैसी बात जिम्मेदार नहीं दे रहे थे।

निजी स्कूल में कर रहा था अध्ययन
पिता जावेद ने बताया कि सिरान क्लास 10 का छात्र है। वह जवाहर नगर के निजी स्कूल का छात्र है। हैंडबॉल का अच्छा खिलाड़ी है। इस वजह से उसका चयन नेशनल स्तर के खेल में हुआ। कोलकाता से मंगलवार को दोपहर तक शव भिलाई पहुंच जाएगा, यह उम्मीद की जा रही है।