12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai: मैत्रीबाग में चल रही नए मेहमान के स्वागत की तैयारी, बढ़ जाएगी पर्यटकों की संख्या

Bhilai News: यहां पुराने लेपर्ड के क्रेज के ठीक बाजू में एक बड़ा मांद तैयार किया जा रहा है। जिसमें आने वाले नए मेहमान को रखा जाएगा। वर्तमान में सिर्फ एक मादा लेपर्ड ही मैत्रीबाग में है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jun 2025, 1:50 PM IST

Bhilai news, Laperd news

मैत्रीबाग में लाए जाएंगे लेपर्ड का जोड़ा ( Photo - Patrika )

Bhilai News: मैत्रीबाग में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी चल रही है। मैत्रीबाग में रायपुर के जंगल सफारी से जल्द लेपर्ड का एक जोड़ा आने वाला है। यहां पुराने लेपर्ड के क्रेज के ठीक बाजू में एक बड़ा मांद तैयार किया जा रहा है। जिसमें आने वाले नए मेहमान को रखा जाएगा। वर्तमान में सिर्फ एक मादा लेपर्ड ही मैत्रीबाग में है। मैत्रीबाग इसके एवज में जंगल सफारी को सांभर देगा।

Bhilai News: एक जोड़ा लेपर्ड के बदले देंगे 24 सांभर

जंगल सफारी से मैत्रीबाग एक जोड़ा लेपर्ड लेगा। वहीं बदले में मैत्रीबाग से करीब 24 सांभर दिया जाएगा। सांभर की कमी मैत्रीबाग में नहीं है। लेपर्ड को लेकर आने व सांभर को बदले में देने के लिए नेशनल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जू अथॉरिटी के अधिकारियों ने जल्द अनुमति के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट में दिखा लकड़बग्घा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

सन्नाटा टूटेगा भालू के बाड़ा से

मैत्रीबाग में भालू का दो-दो बाड़ा है। दोनों में ही सन्नाटा पसरा है। एक-एक कर सारे भालू उम्र के साथ दुनिया से चल बसे। अब फिर एक बार इन बाड़ों का सन्नाटा टूटेगा। एक पेयर भालू लाने के लिए दो जगह से पत्राचार चल रहा है। एक भालू जंगल सफारी से और दूसरा बिलासपुर से आने की उम्मीद है।

बढ़ जाएगी रौनक

नए मेहमान आने के बाद मैत्रीबाग में पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ जाएगी। यहां की रौनक पर्यटकों की वजह से ही होती है। जू में लंबे समय से नए मेहमान का इंतजार है। लॉयन को लाने के लिए भी प्रयास जारी है। बारिश से पहले उम्मीद है कि लेपर्ड और भालू के जोड़े यहां लाए जाएंगे।

प्रभारी डॉ. एनके जैन, प्रभारी ने कहा कि मैत्रीबाग में एक-एक जोड़ा तेदुंआ और भालू लाने प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पर्यटकों को यह देखने को मिलेगा।