7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 करोड़ का पालिका बाजार, 7 साल बाद भी नहीं मिल रहे दुकानों के लेवाल

वार्षिक भाड़ा को घटाया 60 फीसदी,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jan 22, 2023

10 करोड़ का पालिका बाजार, 7 साल बाद भी नहीं मिल रहे दुकानों के लेवाल

10 करोड़ का पालिका बाजार, 7 साल बाद भी नहीं मिल रहे दुकानों के लेवाल

भिलाई. नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा के पालिका बाजार को करीब 10 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। सात साल पहले बनाया गया यह बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग में है। बावजूद इसके शुरू में लेवाल ही नहीं मिले। अब जाकर धीरे-धीरे दुकानों की नीलामी की जा रही है। ग्राउंड फ्लोर की कुछ दुकानें शेष है। उसको भी प्रथम तल के दुकानों के साथ-साथ नीलामी में रखा जाएगा। पालिका बाजार में दो लिफ्ट भी लगाने की योजना है। इसके साथ-साथ बिजली व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए करीब 10 ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। दुकान जैसे-जैसे शुरू होती जाएगी। वैसे-वैसे यह सुविधा भी देखने को मिलेगी।

क्यों नहीं लेवाल आ रहे थे सामने
पालिका बाजार, भिलाई-3 में ग्राउंड फ्लोर की 70 दुकानों को बेचने के लिए कई बार कोशिश की गई। इसके बाद भी लोग शुरू में इस वजह से लेने आगे नहीं आ रहे थे, क्योंकि इसका वार्षिक भाड़ा करीब 5 फीसदी तय किए थे। व्यापारी दुकान लेने पहुंचे और वार्षिक भाड़ा अधिक कहकर लौट गए।

शासन ने घटाया वार्षिक भाड़ा
प्रदेश में सरकार बदली तब इसका वार्षिक भाड़ा को घटाकर करीब 2 फीसदी कर दिया गया। इसके बाद ही यहां की दुकानें लोगों ने लेना शुरू किया। ग्राउंड फ्लोर पर 70 दुका है, इसमें से अब 16 दुकानें बाकी है। आरक्षण में आने की वजह से भी इन दुकानों के लेवाल नहीं मिल रहे हैं। 54 दुकान ग्राउंड फ्लोर के लोगों ने बोली बोलकर ले लिया है।

प्रथम तल की 70 दुकानों की होगी नीलामी
अब प्रथम तल की 70 दुकानों की नीलामी होना है। इनका साइज अलग-अलग है। इस वजह से दर भी एक जैसे नहीं है। दुकानों की बोली 6 लाख से होनी शुरू होगी। वर्तमान में पालिका बाजार में लोगों का आना-जाना शुरू नहीं हुआ है। इस वजह से ही नीलामी में हिस्सा लेने वाले उम्मीद से कम पहुंच रहे हैं।

दूसरी मंजिल में है 10 हॉल
पालिका बाजार की दूसरी मंजिल में 10 हॉल हैं। इसकी बोली हॉल के साइज के मुताबिक 20 लाख से 30 लाख रुपए से शुरू होगी। यहां छोटे-छोटे कार्यक्रम हो सकते हैं। इस तरह की योजना के तहत भवन तैयार किए गए हैं।