15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका अमृतम जलम् अभियान: जीवनदायिनी शिवनाथ को बचाने 12 जगहों पर महाआरती

शिवनाथ नदी को प्रदूषण से बचाने और हमेशा जल की धारा बनी रहे, इस उद्देश्य से शिव गंगा आरती एक साथ 12 जगहों में की जाएगी।

2 min read
Google source verification
Rajnandgaon patrika

राजनांदगांव. जिले की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी को प्रदूषण से बचाने और नदी में हमेशा जल की धारा बनी रहे, इस उद्देश्य से शिव गंगा आरती का आयोजन इस माह के प्रदोष पर यानि 27 अप्रैल को एक साथ 12 जगहों में किया जाएगा। मुख्य आयोजन मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा।
मोंगरा से लेकर मोहारा तक एनीकटों में भी गंगा आरती का आयोजन होगा। करीब चार महीने पहले कायस्थ समाज द्वारा शुरू की गई पहल के बाद अब जिले की महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं भी इस काम में आगे आ गई हैं।

12 एनीकट में भी आरती की शुरूआत
प्रत्येक माह के प्रदोष पर शिवनाथ नदी के तट पर होने वाली शिवगांगा आरती का आयोजन कल शाम 6 बजे से मोहारा स्थित शिवनाथ पुल के समीप किया जा रहा है जिसमें नदियों के संरक्षण को लेकर संदेश दिया जाएगा। शिव गंगा महाआरती की चौथी कड़ी में जिले के अन्य 12 एनीकट में भी आरती की शुरूआत होगी।

शिवनाथ नदी पर शिव गंगा महाआरती का आयोजन
लोगों की आस्था से जोड़कर नदियों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने प्रत्येक माह शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी पर शिव गंगा महाआरती का आयोजन किया जाता है। 27 अप्रेल की शाम 6 बजे एक बार फिर श्रद्धालु शिवनाथ तट पर जुटेंगे और शिव-गगंा महाआरती करेंगे। शिव-गंगा महाआरती से जुड़कर महिला समूह की महिलाएं भी जल संरक्षण का संदेश देंगी। इसके लिए जिले के अन्य 12 शिवनाथ एनीकट पर शिव-गंगा महाआरती की शुरूआत होगी और यह जिले के सभी 31 एनीकट तक विस्तार लेगी।

यहां यहां आयोजन
शिव-गंगा महाआरती की तीसरी कड़ी में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने जल के महत्व को समझते हुए नदियों के संरक्षरण के लिए जिले की महिला समूह को इस महाआरती में जोडऩे की बात कही थी। इसके तहत मोहारा के अलावा जिले के ग्राम मोंगरा, इटागुड़ा, आटरा, नादिया, दाउटोला, चांदो, सांकरदाहरा, आरी, सुखरी, मोखली, कोलिहा, लमती एनीकट में महाआरती की शुरूआत हो रही है।