23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
पत्रिका एक्सक्लूसिव-घने जगंलों में पेड टॉवर का काम कैसे करता है, देखें वीडियो
Play video

पत्रिका एक्सक्लूसिव-घने जगंलों में पेड टॉवर का काम कैसे करता है, देखें वीडियो

आईटीबीपी के जवानों के लिए यह पेड़ अब अपने घरवालों की सुनने और उन्हें अपनी आवाज सुनाने का एक अच्छा माध्यम बन गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 26 Jun 2018, 6:32 PM IST

भिलाई. डिजिटल इंडिया के दौर में आज भी बस्तर के घने जंगलों में नारायणपुर स्थित आईटीबीपी की कडेनार कंपनी ऑपरेटिंग बेस में किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। हालात यह है कि यहां तैनात आईटीबीपी के जवानों को जब भी अपने घरवालों या दोस्तों से बात करनी होती है। तब वे सीओबी के अंदर स्थित एक पेड़ तक अपने मोबाइल को लटकाते हैं तब जाकर वे ब्लू टूथ की सहायता से बात कर पाते हैं। यहां जवानों ने मोबाइल टावर पाने एक आइडिया लगाया। जो काम कर गया। उन्होंने पेड़ के सबसे ऊपर की डाली पर रस्सी बांध रखी है। जिसका छोर नीचे हैंं। वे मोजे ( socks ) के अंदर अपना मोबाइल ऑन कर उसमें नंबर डायल कर देते हैं। जिसके बाद उसे ऊपर की ओर खींचा जाता है। मोबाइल जैसे ही ऊपर पहुंचता है और नेटवर्क के दायरे में आता वैसे ही नंबर डॉयल हो जाता है। नीचे से बात करने के लिए उस मोबाइल में ब्लूटूथ इयरफोन को भी कनेक्ट कर लिया जाता है जिससे बातचीत बिना मोबाइल को छूए ही हो सकें। जवानों के लिए यह पेड़ अब अपने घरवालों की सुनने और उन्हें अपनी आवाज सुनाने का एक अच्छा माध्यम बन गया है। जब भी किसी को घरवालों की याद आती है वह इस पेड़ के नीचे खड़े होकर अपने मोबाइल को ऊपर भेजता है।