
Durg कोरोना का ग्राफ गिरता देख बेफिक्र हुए लोग
भिलाई. कोरोना के मामले दिसंबर 2021 के दौरान धीरे-धीरे कम होते जा रहे थे। तब जिला प्रशासन ने राहत देने के लिए मार्केट, गार्डन, समारोह, धरना प्रदर्शन, शादी ब्याह तमाम कार्यक्रम में छूट दिया। इतना ही नहीं स्कूलों को भी शुरू करने इजाजत दे दी गई। इसके बाद मामले बढऩे लगे। जनवरी में केस इतने अधिक हो गए कि वापस गार्डन, स्कूलों को बंद करना पड़ा। अब फरवरी 2022 में कोरोना के मामले जैसे ही कम होते जा रहे हैं, जिला प्रशासन फिर एक बार राहत देने की तैयारी में जुट गया है। यह राहत कुछ दिनों बाद परेशानी का सबब बन जाती है, लोग बेफिक्र होकर घूमने लगते हैं। तब उसका असर कुछ ही दिनों में नजर आने लगता है। कोरोना के मामले जिला में जब तक पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते, तब तक अल्र्ट रहने की जरूरत है।
फिर बढ़ सकती है मुश्किल
कोरोना के केस घटते देख जिस तरह से लोग मास्क और सामाजिक दूरी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों को अब यह महसूस होने लगा है कि कोरोना वायरस जिला से चला गया। पिछली दो लहर की तरह फिर यह गलती मुश्किल बढ़ा सकती है। तीसरी लहर में अधिक लोगों की जान नहीं गई, लेकिन लापरवाही से केस बढ़ सकते हैं। इसको लेकर अलर्ट रहना होगा।
आज मिले 193 केस
दुर्ग जिला में कोरोना के रविवार को 193 नए मामले मिले। रविवार को जांच भी सिर्फ सुबह के समय की जाती है। जिसकी वजह से जांच की संख्या भी कम होती है।
घट रहे कोरोना के मामले कोविड-19 गाइड लाइन पर दें विशेष ध्यान
डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर, चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर, दुर्ग ने बताया कि जिला में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे जिला में कोरोना के मामले अपने आप कम होते जाएंगे।
Published on:
06 Feb 2022 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
