पिछड़े नहीं स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बना रहा छत्तीसगढ़
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के विजन को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाया है। जिस छत्तीसगढ़ की पहचान पहले जंगल, पहाड़ और पिछड़े आदिवासियों के रूप में थी, आज वहीं स्मार्ट सिटी के रूप में देशभर में पहचाना जा रहा है। उन्होंने भिलाई को जिंदगियों को बनाने, समाज को संवारने और देश को विकास की दिशा में ले जाने वाला शहर बताया। भिलाई स्टील प्लांट के १८ हजार करोड़ रुपए के एक्सपांशन प्रोजेक्ट को देश को समर्पित करना खुद का सौभाग्य बताया। इसके साथ ही भिलाई को देश का बड़ा एजुकेशन हब बताते हुए आईआईटी भिलाई का शिलान्यास किया। ताकि शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई के युवा नई इबारत लिख सके।