25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से खेलने गए जुड़वा भाई, बिजली कंपन के खोदे पानी से भरे १० फीट गड्डे में डूबे, एक को बचाया दूसरे की मौत

बिजली कंपनी जोन कार्यालय छावनी परिसर के पानी से भरे १० फीट गहरे गड्ढे में डूबने से ९ साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके जुड़वा भाई के बचा लिया गया। दोनों भाई खेलते हुए गडड्डे में गिर गए थे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना बुधवार को शाम ६ बजे की है।

2 min read
Google source verification
chavni patrika

घर से खेलने गए जुड़वा भाई, बिजली कंपन के खोदे पानी से भरे १० फीट गड्डे में डूबे, एक को बचाया दूसरे की मौत

भिलाई. बिजली कंपनी जोन कार्यालय छावनी परिसर के पानी से भरे १० फीट गहरे गड्ढे में डूबने से ९ साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके जुड़वा भाई के बचा लिया गया। दोनों भाई खेलते हुए गडड्डे में गिर गए थे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना बुधवार को शाम ६ बजे की है।

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि छावनी आदिवासी नगर निवासी बीईसी कंपनी के सप्लाइ कर्मचारी परमात्मा गिरी के दो जुड़वा बच्चे शिवम गिरी (९ वर्ष) और सत्यम गिरी (९ वर्ष) अपने साथियों के साथ घर से खेलने निकले थे। वे अन्य बच्चों के साथ छावनी बिजली आफिस के अंदर खेल रहे थे। जहां पर बिजली कंपनी ने १० फीट का गड्डा खोद रखा था। उसी के पास खेल रहे बच्चे नहाने के लिए कूदे। शिवम और सत्यम को तैरना नहीं आ रहा था। दोनों गड्डे में डुबने लगे। उसके साथियों ने बांस के डंडे से सत्यम को तो बाहर निकाल लिया लेकिन शिवम डूब गया। लड़के दौड़कर उसके घर गए और घटना की जानकारी दी।
डूबने की सूचना पर पिता

दौड़ पड़े, लेकिन देर हो चुकी थी
परमात्मा गिरी लंच करने घर आए थे। घबराए बच्चों ने उन्हें बताया कि शिवम गड्डे में डूब गया है। तब वह दौड़कर बिजली ऑफिस पहुंचे और उ १० पीट गड्डे में कूद गए। शिवम को पानी से खोजकर बाहर निकला।

मां की रो-रोकर बुरा हाल, सदमें में पिता

जब परमात्मा गिरी अपने बच्चें को सिने से लगाकर घर से गए। मां बच्चों को देख बदहावास हो गई। वहीं ५ मिनट का छोड़ा भाई सत्यम का रो- रोकर बुरा हाल था। वह यह बोलकर रो रहा था कि भाई उठ जा। अब वहां दोबारा खेलने नहीं जाएंगे। महां मौजूद लोगों की आंखे भी भर आई।

लोगों ने बिजली कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरो

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काफी बड़ा मैदान है। अक्सर बच्चे क्रिकेट खेलने वहां जाते है। जब बिजली कंपनी ने गड्डा कर दिया था। उसे घेरी नहीं था। दो दिन पहले एक गाय उसी गड्डे में गिर गई थी। उसे किसी तरह से बाहर निकाला गया। इसके बावजूद कंपनी को नहीं समझ आया।
नहर के पानी से भरा गड्डा

लोगों ने बताया कि नहर खुली है। जिसके रिसाव से वह १० फीट गड्ढा भर गया है। सुरक्षा के तैर पर उसमें किसी प्रकार की घेराव तक नहीं किया है।

एई छावनी एसके मिश्रा ने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी ने किसी टेस्ट के लिए गड्डे की खुदाई की है। इसके बारे में ट्रांसमिशन वाले ही बता सकते है। हलाकि विद्युत मंडल में घुसना प्रतिबंधित है। बच्चे प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गए।