23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी गाथा घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी, 9 साल का कार्यकाल हुआ पूरा

चलाया जाएगा महाजनसंपर्क अभियान,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

May 18, 2023

मोदी गाथा घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी, 9 साल का कार्यकाल हुआ पूरा

मोदी गाथा घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी, 9 साल का कार्यकाल हुआ पूरा

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी के कार्य समिति की बैठक टाउनशिप में हुई। इसमें पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 9 साल 30 मई 2023 को पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर देश के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भी बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान आम लोगों के लिए जो कार्य किए गए हैं। उनको घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर जिला में कार्यक्रम भी किया जाएगा, इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहेंगे।

चलाया जाएगा महाजनसंपर्क अभियान
उन्होंने बताया कि 396 से अधिक लोक सभा क्षेत्र में सभा होंगी, इसमें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल होगा। इस दौरान आम सभा, लोकसभा स्तर का सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, योगा दिवस पर विधानसभा स्तर कार्यक्रम होगा. इसके बाद 20 से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान जो आम लोगों तक जाएगा। इसको लेकर भिलाई जिला कार्य समिति की बैठक हुई है।

पीएम की योजना राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली
दयावन्तधर बांधे सह संयोजक ने बताया कि मोदी की योजना राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली रही है। पीएम का 9 साल 30 मई को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता गांव-गांव बूथ-बूथ, घर-घर तक उनके कार्यों को लेकर जाने वाला है। लोकसभा स्तर के 7 कार्यक्रम तय किए हैं। 4 बड़ी सभाएं होनी है, इसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भी पीएम की यश गाथा गाने के लिए आएंगे। 4 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के होंगे। 2 कार्यक्रम बूथ स्तर के होंगे। 30 मई से 30 जून तक होने वाला है।

10 मंडलों में चलेगा महाअभियान
भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई सभी 10 मंडलो में बूथ स्तर पर महा जनसंपर्क का विशेष अभियान चलाएगी। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य है भारतीय जनता पार्टी जन-जन से बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। भाजपा मेहनत के दम पर छत्तीसगढ़ में जीत का परचम लहराएगी। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रेम लाल साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप शर्मा, चेमन देशमुख, पूर्व विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, वीरेंद्र साहू, सावला राम डहरे, दीपक साहू, प्रभुनाथ मिश्रा, विशाल चंद्राकर, भोजराज सिन्हा, जयप्रकाश यादव मौजूद थे।