2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिसीमन विवाद निपटते ही चुनाव की तैयारी में जुटा भिलाई निगम, मतदाता सूची तैयार करने आज से प्रशिक्षण शुरू

आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित संपूर्ण प्रकार के कार्यालयीन कार्यों के लिए 26 कर्मचारियों को संलग्न किया गया है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Feb 11, 2021

परिसीमन विवाद निपटते ही चुनाव की तैयारी में जुटा भिलाई निगम, मतदाता सूची तैयार करने आज से प्रशिक्षण शुरू

परिसीमन विवाद निपटते ही चुनाव की तैयारी में जुटा भिलाई निगम, मतदाता सूची तैयार करने आज से प्रशिक्षण शुरू

भिलाई. वार्ड परिसीमन विवाद का निपटारा होते ही नगर पालिक निगम भिलाई जून में संभावित चुनाव की तैयारी में जुट गया है। आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित संपूर्ण प्रकार के कार्यालयीन कार्यों के लिए 26 कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अस्थायी तौर पर राजस्व विभाग, जनगणना शाखा तथा अन्य विभाग में लगाई गई है। इसी तरह प्रारंभिक मतदाता सूची, दावा आपत्ति स्वीकारने तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है।

दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्राधिकृत कर्मचारी भिलाई निगम की मतदाता सूची तैयार करने प्रारंभिक मतदाता सूची का आम लोगों को निरीक्षण कराने, दावा तथा आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित फॉर्म उपलब्ध कराने, फॉर्म भरने में मार्गदर्शन देने और प्रस्तुत दावा तथा आपत्ति को प्राप्त कर उन्हें आवश्यक प्रतिवेदन के साथ संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। इन सभी कार्यों के लिए निगम के सभागार में 11 व 12 फरवरी को सुबह 10.30 से 5.30 तक 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 फरवरी को विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर के प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ को प्रथम चरण में समय प्रात: 10.30 से दोपहर 1 बजे तक, द्वितीय चरण में 1.30 से 3 बजे तक तथा तृतीय चरण में समय 3.30 से 5.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा! इसी प्रकार 12 फरवरी को विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर के प्राधिकृत अधिकारी एवं बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चुनाव कार्य के लिए 26 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी
उपायुक्त अशोक द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजस्व निरीक्षक जय कुमार जैन, सहा. राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार चन्द्राकर और प्रभारी राजस्व निरीक्षक पतिराम बरेठ तीनों को राजस्व विभाग, सर्वेयर सुनील नेमाड़े को संपत्तिकर, सहा. ग्रेड 2 भुपेश्वर देशमुख को राजस्व विभाग, सहा. चार्ज. जन. अधि. चन्द्रपाल हरमुख को जणगणना शाखा, सहा. ग्रेड 2 रीता चतुर्वेदी को जनगणना शाखा, सहा. ग्रेड 3 नवीन कुमार साहू को अनु. जाति. जनजाति विभाग, स्वच्छता पर्यवेक्षक उत्तम कुमार भारद्वाज को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक दंडीराम यदु को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक दिनेश बेलचंदन को राजस्व विभाग, राजस्व लिपिक संतोष पांडेय को राजस्व विभाग, प्रभारी लिपिक हृदयराम कौशिक को संपत्तिकर विभाग, सहा. राजस्व निरीक्षक दिलीप हुमने को राजस्व विभाग, प्रभारी लिपिक आनंदराम जोशी को राजस्व विभाग, भृत्य लक्ष्मीनारायण को संपदा विभाग, भृत्य अलखराम को संपदा विभाग, भृत्य दिलीप गायकवाड़ को संपदा विभाग, भृत्य दौवाराम को राजस्व विभाग, भृत्य ईश्वरलाल चन्द्राकर को जनगणना विभाग, भृत्य श्रीकांत यादव को जनगणना विभाग, भृत्य चौधरी महानंद को जनगणना विभाग, भृत्य हीरालाल ध्रुव को प्रशासक कक्ष, भृत्य सैमुअल राजू को सचिवालय, भृत्य प्रेमजीत सिंह को स्वास्थ्य विभाग तथा भृत्य इतवारी राम को स्थापना विभाग में निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए संलग्न किया गया है।