
देखो.. प्रियंका ने क्यों कहा छत्तीसगढ़ में चल रही पुरानी उसूलों पर राजनीति,देखो.. प्रियंका ने क्यों कहा छत्तीसगढ़ में चल रही पुरानी उसूलों पर राजनीति,देखो.. प्रियंका ने क्यों कहा छत्तीसगढ़ में चल रही पुरानी उसूलों पर राजनीति
भिलाई. छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारा लगाने के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जयंती स्टेडियम मैदान में मौजूद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि देश की राजनीति की नींव स्वतंत्रता पं जवाहर लाल नेहरू ने डाली। उनके साथ ऐसे महापुरुष थे, जो देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किए थे। प्रदेश में आज भी उन पुराने उसूलों पर राजनीति चल रही है। यहां महिलाओं, किसानों, गरीबों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा रहा है। ऐसी स्कीमों को चलाया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।
अमेठी में पिता के साथ किए दौरे का संस्मरण सुनाया
उन्होंने बताया कि जब 12 साल की थी तब पिता राजीव गांधी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गए। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोर-जोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। मेरे पिता ने उनकी बात शांति से सुनी और कहा कि सब ठीक करेंगे। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से पूछा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य मुझे ध्यान दिलाने का था और मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उनकी समस्याओं को दूर करने काम करूं।
केंद्र सरकार पर किया हमला
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि तब की राजनीति और आज की राजनीति में बहुत अंतर आया है। जनता जागरूक तब भी थी और आज भी है, लेकिन अब जनता के जज्बातों का इस्तेमाल हो रहा है। धर्म की बात होती है, जाति की बात होती है। प्रधानमंत्री ने जी 20 कराया, इससे देश का मान सम्मान बढ़ता है, किसी को एतराज नहीं है। वहीं 27 हजार करोड़ खर्च कर यशो भूमि बनाए, 20 हजार करोड़ खर्च कर नए संसद भवन का निर्माण करवाया, 8 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदे, जिसमें उड़कर जाते हैं। वहीं वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाते कि रोजगार देश में क्यों घटता जा रहा, नौकरियां क्यों घट रही हैं। इसका जवाब नहीं दे पाते महंगाई क्यों बढ़ गई। 27 रुपए प्रतिदिन किसान कमा रहा है, उद्योग पति दोस्त एक दिन में 16 सौ करोड़ कैसे कमा रहे हंै। यह है दूसरे तरह की राजनीति, जो देश में चल रही है।
नेहरू ने 1955 में भिलाई स्टील प्लांट की रखी थी बुनियाद
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री से खास तौर पर कहा कि बचपन में पिट्ठू, गुल्ली डंडा, कंचे सब खेला है। हमेशा बहने लड़कों को हराती थीं। यहां आकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह भिलाई है, 1955 में पं. जवाहर लाल नेहरू ने भिलाई स्टील प्लांट की नींव डाली। आज भिलाई पूरे देश के लिए एक मिसाल है। देशभर से लोग आते हैं काम करने के लिए, एक जुट होकर रहते है।
केंद्र ने गरीब और मिडिल क्लास से छीना
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार गरीब मिडिल क्लास को भूल गई। देश की सरकार ने गरीबों व मिडिल क्लास से छीना है और अपने उद्योगपति दोस्तों को सींचा है। केंद्र ने पीएसयू, बंदरगाह सब उद्योगपति को दिए, यह आपकी संपत्ति थी, अब नहीं रही। प्रदेश में ऐसी सरकार है। जो पुराने वसूलों पर चल रही हैं। प्रदेश सरकार ने एक-एक पैसा उनके जेब में वापस डाला है। महिलाओं के लिए स्कीम की है, सीएम ने खुद कहा है कि महिलाएं बाहर काम से लौटती हैं। इसके बाद घर का काम करती हैं। सबकुछ काम करने के बाद आखिर में सोती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भूपेश सरकार ने आगे बढ़ाई। 10 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सेवा समूह से जुड़ गई हैं। छोटे-छोटे माध्यम से रोजगार से जुड़ गई हैं। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दिलवाई जा रही है। आत्मानंद स्कूल में 50 फीसदी महिलाओं का आरक्षण हुआ।
भिलाई आधुनिक भारत
उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली। यह आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है। देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भर के सपने का प्रतीक है। यहां खड़े होकर देश के एक-एक वासी को गर्व महसूस होना चाहिए और होता होगा।
पहली बार जुड़ी रोजगार से
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि महिलाओं की मीटिंग में खड़े होकर गर्व महसूस होता है, क्योंकि मंच पर आने से पहले, स्टाल देखा, जिन महिलाओं को देखा, उनमें आत्मनिर्भर, आत्म विश्वास, खुशी से मुस्कुरा रही है। सरकार ने उनके लिए कुछ किया है। सरकार ने कुछ दिया है, तो अपने बल पर खड़ी हैं। बहनों से पूछा पहले क्या करती थीं, बताया कि पहली बार रोजगार कर रहे हैं। खुश हो क्या पूछने पर, उन महिलाओं ने बताया कि बहुत खुश हैं, अपने पैरों पर खड़े हो पा रहे हैं। एक नौजवान डॉक्टर हैं गांव-गांव जाकर दवा का वितरण कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ी महतारी के एक हाथ में कलश दूसरे में विज्ञान
लड़कियों ने बताया कि गोबर से अलग-अलग चीज बनाकर बेचते हैं। स्वयं सेवा समूह हैं, सबको मालूम है, कि इनसे जुड़कर तरक्की हो सकती है। छत्तीसगढ़ी महतारी के एक हाथ में छत्तीसगढ़ी सांस्कृति का कलश है। दूसरे हाथ में विज्ञान और तकनीक का ब्रह्म अस्त्र भी है। गर्व इस वजह से होता है, क्योंकि सारे कार्यों को लें, जो छत्तीसगढ़ सरकार आज कर रही है, वह अलग तरह की राजनीति का प्रतीक है।
प्रदेश सरकार का विजन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक विजन है। वे महिलाओं के आज और कल को भी बुलंद बनाना चाहते हैं। कई नेता सत्ता के लिए ही उत्सुक होते हैं। दूसरे तरह के नेता भी होते हैं, जो सत्ता के जरिए जनता का भलाई कर सके। आपकी संपत्ति आपके काम आ रही है। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की मदद नहीं करती। यह सौभाग्य है कि आपने हित की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। केंद्र की नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ गई है, उससे छत्तीसगढ़ की जनता कुछ बच रही है। महंगाई में गरीब और मिडिल क्लास ***** रहा है। प्रदेश सरकार ने राहत के लिए बहुत काम किए हैं। यहां किसान खुश है, खेती उसके लिए लाभ का जरिया है। दसरे राज्यों में किसान त्रस्त हैं। राजीव गांधी न्याया योजना के तहत किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ का सम्मान देश में बढ़ा है।
किसानों को कर रहे गुमराह
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे किसानों का धान खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री अगर छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीद रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के किसानों का क्यों नहीं खरीदते। उत्तर प्रदेश के किसान 1200, 1400 में धान क्यों बेच रहे हैं। वहां तो उनकी ही सरकार है। आवारा मवेशियों की बड़ी समस्या उत्तर प्रदेश है। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हल हो सकती है। छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ हुआ है। 2.5 लाख से अधिक बच्चों को स्कूलों में शिक्षा मिल रही है। चुनाव के समय सब नेता वोट मांगते हैं, मैं जागरूकता मांग रही है। गांव की महिला भी प्रधानमंत्री से सवाल पूछ सके, जागरूकता का इस्तेमाल अपनी भलाई के लिए करो। ध्यान भटकाने वाली बात है, धर्म जाति के नाम पर वोट मांगते हैं, तो उनसे पूछो अब तक क्या किए।
Published on:
21 Sept 2023 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
