13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय संविधान के बारे में राष्ट्रवादी प्रवक्ता पुष्पेंद्र का बड़ा खुलासा, संविधान समिति ने बदल दी है मूल कॉपी, आजादी की तारीख भी गलत

भारत के संविधान की मूल कॉपी बदली गई। दूरदर्शन का लोगो बदल दिया गया। यहां तक कि केन्द्रीय विद्यालय जैसे संस्थान को भी नहीं छोड़ा और उसके लोगो को भी धर्म से जोड़ दिया गया।    

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Oct 22, 2019

भारतीय संविधान के बारे में राष्ट्रवादी प्रवक्ता पुष्पेंद्र का बड़ा खुलासा, संविधान समिति ने बदल दी है मूल कॉपी, आजादी की तारीख भी गलत

भारतीय संविधान के बारे में राष्ट्रवादी प्रवक्ता पुष्पेंद्र का बड़ा खुलासा, संविधान समिति ने बदल दी है मूल कॉपी, आजादी की तारीख भी गलत

भिलाई. भारत के संविधान की मूल कॉपी बदली गई। दूरदर्शन का लोगो बदल दिया गया। यहां तक कि केन्द्रीय विद्यालय जैसे संस्थान को भी नहीं छोड़ा और उसके लोगो को भी धर्म से जोड़ दिया गया। 70 सालों में उन्होंने देश के लोगों को इतना डराया कि वे सच जानने की कोशिश भी ना करें। पर अब इंटरनेट के युग में लोगों को सच से दूर नहीं रख सकते। यह बातें राष्ट्रवादी प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ (pushpendra kulshrestha)ने कही।

कला मंदिर में रविवार को हुए व्याख्यान में उन्होंने करीब 3 घंटे लगातार कई मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश पर राष्ट्रपिता और बाल दिवस थोपे गए हैं। सरकार ने आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म से दूर रखने आर्टिकल 38 में शैक्षणिक संस्थाओं में धार्मिक शिक्षा पर पाबंदी लगाई पर यह कानून मदरसों पर लागू नहीं किया।

संविधान के मूल स्वरूप से 30 तस्वीरें गायब
कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत के संविधान की मूल कॉपी में बिना किसी को बताए, संसद में बहस कराए बगैर कई बदलाव कर दिए गए। कोलकाता के नंदलाल बोस स्केच आर्टिस्ट और शांति निकेतन के छात्रों ने जब इसका अध्ययन किया तो पता चला कि संविधान बनने के 5 साल बाद संविधान समिति ने उसके पृष्ठों के ऊपर छूटी हुई खाली जगहों में भारत की संस्कृति, यहां के महापुरुष, शहीदों की 30 तस्वीरें एप्रुव की थी और प्रथम पृष्ठ पर रामसीता संग हनुमान की तस्वीर रखी, पर ऐसा क्या हुआ कि सारी तस्वीरें हटा दी गई।

आजादी की तारीख भी गलत
उन्होंने कहा कि आजादी के बारे में भी पूरे देश से झूठ बोला गया कि बापू ने देश को आजादी 15 अगस्त के दिन दिलाई, लेकिन ब्रिटेन के संविधान की कॉपी के पहले पेज पर ही लिखा है कि 18 जुलाई 1947 भारत को डोमिनेट स्टेट का दर्जा दिया गया। साथ ही यह भी लिखा है कि भारत का संविधान गवर्नमेंट ऑफ इंडिया इंडिपेंडेट इंडिया के संविधान 1935 की प्रतिलिपि है। अजीबोगरीब स्थिति है। लोग प्रचारित करते हैं, इसे अंबेडकर ने बनाया। इसके लिए उन्हें अंबेडकर की लिखी किताब पढऩी चाहिए।

दुनिया को बताएं कश्मीर मुद्दे पर देश साथ
जिस कश्मीर को उन्होंने गुजरात से दूर रखा, आज उसी कश्मीर के मुद्दे को दो गुजराती हैंडल कर रहे हैं। छुपाकर नहीं बल्कि पूरी दुनिया को बताकर कर रहे हैं। अब सरदार पटेल को पूरा कश्मीर याद रखेगा, क्योंकि उनके जन्मदिन पर ही लेफ्टिनेंट गर्वनर चार्ज लेंगे। इस दिन सभी को घरों से बाहर आकर बताना चाहिए कि कश्मीर मामले में सरकार के साथ पूरा देश खड़ा है।

सनातन होने पर गर्व महसूस कीजिए
उन्होंने कहा कि सतानत धर्म पांच हजार साल पुराना है। बाकी सब मजहब है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम सनातन हमारे जीवन का हिस्सा है। हमारी संस्कृति में ही धरती और सूर्य को प्रणाम करने के संस्कार है और हम नदियों को भी पावन मां का दर्जा देते हैं। हमारे डीएनए में शौर्य के संग शांति है, हिन्दू चाहे तो हथियार उठा सकते हंै।