25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर हल्ला बोला

लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी में कथित अनियिमितता को लेकर किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Bhuwan Sahu

•

Updated: 17 Sep 2018, 1:10 AM IST

patrika

Mp assembly election Prepare to surround Ajay Singh from Churhat seat

भिलाई . लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी में कथित अनियिमितता को लेकर कांगे्रस ने रविवार को सुपेला चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सांसद ताम्रध्वज साहू ने सरकार की योजनाओं का माखौल उड़ाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े लिया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साहू ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने १६१७ करोड़ का भुगतान किया है। कांग्रेस की जब सरकार थी, तब इसी राफेल की कीमत ५२६ करोड़ थी। यह बड़ा भ्रष्टाचार है। जिस कंपनी के माध्यम से विमान खरीदा है, वह भी पंजीकृत नहीं थी। पीएम ने नियमों को ताक पर इसकी खरीदी करवाई है। कुछ ही विमान खरीदने थे, बाकी देश में ही तैयार करना था। इसमें ४१ हजार करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। साहू ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में राफेल के मुद्दे पर सवाल किया, तो पीएम सिर झुकाकर बैठ गए। भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री भी जवाब देने से बच रही हंै। प्रदर्शन में पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, भजन सिंह निरंकारी, जिलाध्यक्ष तुलसी साहू , दुर्ग शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व मेयर नीता लोधी, निर्मला यादव, धर्मेंद्र यादव, सुभद्रा सिंह, पवन चौबे, सीजू एंथोनी, बृजमोहन सिंह, गफ्फार खान, राजेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर, प्रवक्ता मनीष जिग्यासी, नीलेश चौबे, ज्ञानचंद जैन, कोरमा राव, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, संजय साहू, अरुण सिंह सिसोदिया, जॉनिसार अख्तर, लीनू निमेश, उमेश तिवारी, राजेश शर्मा, राजन खुटेल, हेमशंकर शर्मा मौजूद थे।

बोफोर्स में भ्रष्टाचार नहीं हुआ तब भी गई कंाग्रेस की सरकार

सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तब बोफोर्स खरीदी हुई थी। भ्रष्टाचार नहीं होने के बाद भी भाजपा ने लोगों के बीच इस तरह पेश किए कि सही में भ्रष्टाचार हुआ है। इस वजह से कंाग्र्रेस की सरकार चली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों के बीच राफेल डील में गड़बड़ी की बातें पहुंचनी चाहिए।

वाहनों की कतार लग गई

कांग्रेसी सुपेला चौक पर पांडाल तानकर प्रदर्शन कर रहे थे। शामिल होने आए आए कार्यकर्ता सर्विस रोड पर ही अपनी गाडिय़ां खड़ी कर दी थी। राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। इससे कुछ देर के लिए आवाजाही बाधित हुई।

तख्ती लेकर पहुंचे दावेदारों के समर्थक

इस मौके पर भिलाई नगर, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुछ समर्थक दावेदारों के नाम की तख्ती लेकर पहुंचे। वे देर तक नारेबाजी करते रहे। ऐसा लग रहा था कि वे कार्यक्रम के विरोध में नारेबाजी कर रहे हों। आखिर में जिलाध्यक्ष तुलसी साहू को मंच से बोलना पड़ा कि अब बैठ भी जाओ। तब जाकर समर्थक बैठे।