26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरदर्द बना कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज.. अब फिर से लगाया जाएगा नया आर्च, जानें कब तक होगा काम

Kumhari Flyover Bridge : ब्रिज में आई तकनीकी खामी की वजह दुर्ग से रायपुर साइड बनाए गए आर्च को परिवहन मंत्रालय दिल्ली ने फेल कर दिया। (Raipur Durg road news) लम्बा समय व्यर्थ होने के बाद आखिर में अब फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी को उसे खोलना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
सिरदर्द बना कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज.. अब फिर से लगाया जाएगा नया आर्च, जानें कब तक होगा काम

सिरदर्द बना कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज.. अब फिर से लगाया जाएगा नया आर्च, जानें कब तक होगा काम

भिलाई. Chhattisgarh News : कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज को पूरा होने में अभी और समय लगने वाला है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ब्रिज में फिर से नया आर्च लगाया जाएगा। वहीं यह काम पूरा होने में फिर से लंबा समय लग जाएगा। (Kumhari Flyover Bridge) दरअसल ब्रिज में आई तकनीकी खामी की वजह दुर्ग से रायपुर साइड बनाए गए आर्च को परिवहन मंत्रालय दिल्ली ने फेल कर दिया। लम्बा समय व्यर्थ होने के बाद आखिर में अब फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी को उसे खोलना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी के मुताबिक आर्च को खोलकर नए सिरे से दूसरा आर्च लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पति शराब पीकर करता था मारपीट, तंग आकर पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर कर दी हत्या

Kumhari Flyover Bridge : कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज को इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने वर्ष 2022 में ही तैयार कर दिया था। जब अधिकारियों ने उसकी फाइनल रिपोर्ट को दिल्ली परिवहन मंत्रालय भेजा। अधिकारियों ने दुर्ग से रायपुर साइड बाले ब्रिज के आर्च में तकनीकी खामियां निकाली। उसकी गुनिया बराबार नहीं थी। इस कारण मिनिस्ट्रिी ने उसे रिजेक्ट कर नया आर्च बनाने आदेश दिया। हलांकि निर्माण कंपनी ने उसकी रिपेयरिंग किया। उसकी रिपोर्ट दोबारा मिनिस्ट्रिी भेजी। इसके बावजूद उसे पास नहीं किया गया। अंतत: अब उसे खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG assembly election 2023 : सड़क निर्माण ना होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन , पोस्टर लगाकर कर रहे चुनाव का बहिष्कार

दिसम्बर तक कंप्लीट करने का दावा
निर्माण कंपनी के मैनेजर पीयूष ने बताया कि आर्च में थोड़ी तकनीकी की वजह से हटाना पड़ रहा है। आर्च को खोलने का काम शुरु कर दिया गया है। उसे नीचे उतारने की व्यवस्था की जा रही है। तकनीशियन उसके बोल्ट को खोल रहे है। जल्द ही उसे नीचे उतारा जाएगा। उसके स्थान पर नया आर्च तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें : Divyangjan Rights Rules 2023: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब विकलांगों को भी मिलेगी ये खास सुविधाएं