1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा बंधन के लिए आईं राखियों में लगा है डायमंड, कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे, धड़ल्ले से बिक रही

भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन (26 अगस्त) के लिए बाजार सज गया है। बाजार में इस बार कोलकाता, दिल्ली और जयपुर की राखियां खास हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Mohammed Javed

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:15 PM IST

rakhi bhilai

rakhi bhilai

भिलाई . भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन (26 अगस्त) के लिए बाजार सज गया है। बाजार में इस बार कोलकाता, दिल्ली और जयपुर की राखियां खास हैं। दुकानदारों ने उम्र का ध्यान रखते हुए कलेक्शन बुलाया है। इसमें मोरपंख से लेकर कृष्ण, ओम, स्वास्तिक और डोरेमोन, छोटा भीम सहित अन्य कार्टून कैरेक्टर की राखियां दुकानों पर उपलब्ध हैं। बाजार में जरी के साथ स्टोन की राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। रेशम के धागे से लेकर स्टोन, जरकन, कुंदन, चंदन, अमेरिकन डायमंड और कोलकाता की विशेष राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार पूजा की थाल भी आई है, जो 150 रुपए से शुरू होकर 700 रुपए तक बिक रही है।

मल्टीपर्पस राखी भी
ये राखियां सिर्फ रक्षाबंधन ही नहीं, बल्कि पूरे साल पहनी जा सकती हैं। इनकी डिजाइन ऐसी की जाती है कि इन्हें बाद में ब्रेसलेट, पेंडेंड, कड़ा, चेन आदि के रूप में भी लोग पहन सकें। खास बात यह है कि राखी में लगे ओम या स्वास्तिक को बाद में पेंडुलम की तरह गले में पहना जा सकता है। सराफा व्यापारी बताते हैं कि रक्षाबंधन के लिए चांदी और सोने की राखियां तैयार की गई हैं। इन राखियों को लेकर खासी डिमांड रहती है। आज कल लोग इन्हें खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे है।

इस तरह है शुभ मुर्हूत -
-सुबह 5.59 बजे से शाम 05.25 बजे तक
मुहूर्त की अवधि- 11 घंटे 26 मिनट।
रक्षा बंधन में दोपहर मुहूर्त- दोपहर 01.39 से शाम 04.12 बजे तक।
मुहूर्त की अवधि- 02 घंटे 33 मिनट।

स्पिनर राखी बच्चों के लिए
राखी दुकानदार अशोक बताते हैं कि इस बार बच्चों के लिए कई तरह की राखियां आई हैं, जिनमे स्पिनर राखी मुख्य आकर्षण होगी। इसकी कीमत 13 रुपए से शुरू होकर 30 रुपए तक की है। इसके अलावा टिक टिक राखी की भी डिमांड है। महिलाओं के लिए स्पेशल पेंडल राखी आई है। इसके अलावा कलकत्ता से आई प्रसिद्ध राखियां भी लोग पसंद कर रहे हैं।

बोरला और अंगूठी वाली राखी भी
स्थानीय व्यापारी आनंद मेठी ने बताया की हमारे यहां कई तरह की राखियां आई हैं, जिनमे कड़े वाली राखी, बोरला, अगूंठी वाली राखी स्पेशल है। इस बार बाजार में तेजी आएगी, बहनें अभी से राखियां खरीदने आ रही हैं।