
CG toll plaza rate : प्रदेश में सरकार बदलते ही दुर्ग बायपास टोल प्लाजा से दुर्ग पासिंग सीजी-7 की गाड़ियों टोल वसूली शुरू हो गई है। लोग वाहन लेकर जाते हैं तब उनको पता चलता है कि टोल वसूली की जा रही है। इसे लेकर टोल के कर्मचारियों के साथ फिर वाद विवाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि वसूली को लेकर टोल प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है।
टोल वसूली को लेकर फिर हो रहे विवाद
सरकार बदलते ही टोेल प्रबंधन ने भी अपना रवैया बदल दिया और वसूली शुरू कर दी। वसूली को लेकर टोल प्लाजा में फिर वाद विवाद शुरू हो गया। टोल नहीं लेने की जानकारी लोगों को थी। अब जब वे वाहन लेकर पहुचंते हैं तो टोल मांगा जाता है। जिसके कारण विवाद होता है। सांसद बघेल ने कहा कि टोल नाका में दुर्ग पासिंग वाहनों से वसूली पूर्ववत बंद रहेगी। उन्होंने वसूली तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी मिलने पर नाराज हुए सांसद
चुपचाप टोल वसूली शुरू करने की जानकारी मिलने पर सांसद विजय बघेल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दुर्ग से राजनांदगांव रोड में बायपास टोलनाका पर दुर्ग पासिंग सीजी-07 गाड़ियों से ली जा रही टोल वसूली को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस टोल नाका पर सीजी-07 गाड़ियों पर टोल वसूली को बंद करवाया गया था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय वसूली के विरोध में आंदोलन किया गया था।
Published on:
18 Dec 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
