22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG लॉकडाउन में छूट का गलत फायदा उठा रहे फुटकर व्यापारी, इस वजह से बढ़ रहे केस

लॉकडाउन से पहले 11 सौ अब बढ़कर हुए 18 सौ, दूसरे प्रदेश से आने वालों की जांच भी बन रही वजह.

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Apr 25, 2021

OMG लॉकडाउन में छूट का गलत फायदा उठा रहे फुटकर व्यापारी, इस वजह से बढ़ रहे केस

OMG लॉकडाउन में छूट का गलत फायदा उठा रहे फुटकर व्यापारी, इस वजह से बढ़ रहे केस

भिलाई. लॉकडाउन के बाद भी जिला में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही थी कि इसका बड़ा असर सप्ताहभर के भीतर देखने को मिलेगा। यहां ऐसा हो नहीं रहा है। इसके पीछे विशेषज्ञ अलग-अलग वजह बता रहे हैं। जिसमें दिगर राज्यों से आने वाले मुसाफिरों की जांच भी शामिल है। वहीं लॉकडाउन में भी जिनको छूट मिली है वे व्यापारी कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। जिससे भी केस बढ़ रहे हैं।

कोरोना के केस बीस दिनों में 1169 से बढ़कर हुए 1857
जिला में 5 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 1169 थी। जिसके बाद 6 अप्रैल से लॉकडाउन लगा दिया गया। बीस दिनों बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1857 हो चुकी है। इसी तरह से 5 अप्रैल को महज 6 संक्रमितों की मौत हुई थी। जो अब चार गुना बढ़कर 24 से भी अधिक हो चुकी है। अब सवाल उठ रहा है कि जहां संक्रमितों की संख्या कम करने लॉकडाउन लगाया गया था, तो फिर केस और संक्रमितों की मौत के आंकड़े बढ़ किस तरह से रहे हैं।

छूट का गलत फायदा उठा रहे फुटकर व्यापारी
लॉकडाउन के दौरान फेरी लगाकर सब्जी और राशन बेचने की इजाजत दी गई है। देखा जा रहा है कि सुबह से ही फेरी वाले सब्जी, फल व दूसरे सामान बेचने निकल रहे हैं। इनमें से बहुत से ऐसे हैं जो मास्क को न नाक पर रख रहे और न मुंह पर लगा रहे। इस तरह के लोगों पर कार्रवाई भी निगम की टीम नहीं कर रही है। इससे कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

मुसाफिरों की कर रहे जांच
स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक जिला से गुजरने वाले मुसाफिरों की जांच की जा रही है। जिसमें सड़क और रेलमार्ग से जाने वाले दोनों ही शामिल है। इसके अलावा मोबाइल टीम पूरे जिला में दौड़ लगा रही है। इस तरह से जांच की संख्या भी बढ़ रही है। तब नए केस अधिक मिलना स्वाभाविक है।

जांच की संख्या में इजाफा
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच की संख्या पहले से बढ़ा दी गई है। जांच के सेंटर भी पहले से अधिक किए गए हैं। जिसकी वजह से अधिक से अधिक लोग जांच करवा पा रहे हैं। इससे संक्रमितों के आंकड़े भी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में इजाफा इस वजह से हो रहा है, क्योंकि लोग संक्रमित होने के बाद तबीयत बिगड़ते लगती है, घर में ऑक्सीजन तक लगवा देते है, फिर भी सेहत गिरता देख अस्पताल का रुख करते हैं। यह देरी ही उनके लिए जान लेवा साबित होती है।

मुसाफिरों की भी कर रहे जांच
चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर, दुर्ग, डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मुसाफिरों की भी जांच की जा रही है, सड़क और रेल मार्ग से गुजरने वालों में बहुत से संक्रमित आ रहे हैं। इसी तरह से जांच की संख्या बढ़ा दिए हैं। इससे भी नए केस अधिक मिल रहे हैं।