
आरएफआईडी, RFID बीएसपी के बिल्डिंग नंबर-2 से डाटा लेने का काम शुरू, श्रमिक लीडरों ने विरोध के नाम पर किया खानापूर्ति
पहले ही हो चुका था तय
साल के अंत तक रेडियो आवृत्ति पहचान सिस्टम से कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी लगनी शुरू हो जाएगी। यह फैसला प्रबंधन ने पहले ही ले लिया था। अत्याधुनिक तरीके को प्रबंधन अपनाने जा रहा है। इससे कार्मिकों के काम करने के समय की पूरी-पूरी जानकारी संयंत्र प्रबंधन के हाथ में आ जाएगी। इस तरह से नई योजना लागू होने के बाद बीएसपी में कर्मचारी और अधिकारियों को पूरे 8 घंटे काम करना होगा। अगर कोई बीच में ड्यूटी से चला जाता है, तो उसकी जानकारी प्रबंधन के पास इसके माध्यम से आ जाएगी।
क्या है रेडियो आवृत्ति पहचान सिस्टम
रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक लोगों की पहचान करने के लिए रेडियो तरंगों का उपयोग करती है। एक ऐसा उपकरण है, जो किसी वायरलेस डिवाइस या टैग में मौजूद जानकारी को बिना किसी भौतिक संपर्क के दूर से पढ़ता है। इस तरह का सिस्टम देश के बड़े मॉल के कर्मचारी व अधिकारियों पर उपयोग किया जाता है।
Published on:
14 Dec 2023 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
