24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई से अलग होकर रिसाली बनेगा नया निगम, 40 वार्डों के नए निगम पर एमआईसी ने लगाई मुहर

नगर निगम भिलाई से अलग करके रिसाली को निगम बनाने पर अंतत: मुहर लग ही गई। सोमवार को नगर निगम भिलाई से रिसाली के 12 वार्ड अलग हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Aug 26, 2019

भिलाई से अलग होकर रिसाली बनेगा नया निगम, 40 वार्डों के नए निगम पर एमआईसी ने लगाई मुहर

भिलाई से अलग होकर रिसाली बनेगा नया निगम, 40 वार्डों के नए निगम पर एमआईसी ने लगाई मुहर

भिलाई. नगर निगम भिलाई से अलग करके रिसाली को निगम बनाने पर अंतत: मुहर लग ही गई। सोमवार को नगर निगम भिलाई से रिसाली के 12 वार्ड अलग हो गए। इसके लिए मेयर इन काउंसिल ने मुहर लगा दी है। महापौर देवेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली एमआईसी की बैठक सोमवार सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। जो एक घंटे तक चली। बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव रिसाली को निगम बनाने का था। इसके लिए एमआईसी सदस्यों ने एकमत होकर रिसाली को निगम बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही रिसाली अब नए नगर निगम के रूप में अस्तित्व में आएगा।

चालीस वार्डों का बनेगा अलग निगम
रिसाली अब 40 वार्डों वाला अलग निगम बनेगा। इसमें अभी रिसाली जोन के 12 वार्ड आएंगे। साथ ही एक से दो गांवों को शामिल किया जाएगा। पहले चर्चा थी कि रिसाली निगम में उतई नगर पंचायत को भी शामिल किया जाएगा। लेकिन उतई के बगैर ही रिसाली अलग से निगम बनने की स्थिति में है। इसके लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐलान किया था। तब से कार्रवाई शुरू हुई थी। तत्कालीन निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार की थी।

दिल्ली निकालने से पहले मेयर ने दी बड़ी सौगात
रिसाली को अलग निगम बनाने के प्रस्ताव पर मुहर मेयर ने दिल्ली निकलने से पहले लगाई है। एक मीटिंग के सिलसिले में देवेंद्र यादव एमआईसी बैठक के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं भिलाई में रायपुर की भांति गढ़कलेवा खोलने के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई। एमआईसी सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी पकवानों को प्रचारित करने के लिए गढ़कलेवा खोलेे जाने का प्रस्ताव लाया गया है। इस प्रस्ताव पर मेंम्बर्स गहराई से चर्चा चाहते हैं। इसलिए अगली बैठक तक इसे टाल दिया गया है।