18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्माणाधीन पुल से गिरे बाइक सवार, सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, मृतक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR

बेमेतरा जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही सड़क दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है। (Road accident in Chhattisgarh)

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jan 25, 2020

निर्माणाधीन पुल से गिरे बाइक सवार, सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, मृतक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR

निर्माणाधीन पुल से गिरे बाइक सवार, सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, मृतक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR

बेमेतरा. जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही सड़क दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है। पहली सड़क दुर्घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मार्ग की है। जहां बाइक सवार युवक रात के अंधेरे में निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गए। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर हुई। जहां दो कारों की आपस में टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। (Bemetara News)

मृतक बाइक सवार के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर
नवागढ़ थाना के प्रतापपुर मार्ग में बाइक सवार युवक की मौत के बाद पुलिस ने मृत बाइक सवार, कवर्धा जिला थाना दाशरंगपुर ग्राम भुड़कुड़ा निवासी शेखर वैष्णव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक ग्राम भुड़कुड़ा निवासी कृष्ण कुमार धु्रव की शिकायत पर मृत युवक को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया। जिसके चलते सड़क हादसा हुआ है। इसलिए अरोपी के खिलाफ धारा 279,337,304-ए भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दो कार आपस में टकराई, एक व्यक्ति की मौत
बेमेतरा जिले में बीती रात बेमेतरा-दुर्ग मार्ग में दो कारों की आपस में भिड़़ंत हो गई। दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साजा थाना प्रभारी केके वासनिक ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना ग्राम राखी जोबा के नजदीक हुई थी। सड़क हादसे में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।