15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- नेताओं को दूध की मक्खी की तरह पार्टी से कर दिए बाहर

Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल ने भिलाई में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने अपने पुराने नेताओं बृजमोहन अग्रवाल और रामविचार नेताम को “दूध की मक्खी की तरह” बाहर कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Politics

BJP पर भूपेश बघेल का तंज (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल ने भिलाई में एक निजी कार्यक्रम के दौरान भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने पुराने नेताओं को “दूध की मक्खी की तरह” बाहर कर दिया है और संगठन में लगातार बदलाव से असंतोष की स्थिति बन रही है। बघेल ने सरकार की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था (Law and order) और प्रशासनिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई और पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) संकट को लेकर भी निशाना साधा। बघेल ने कहा कि हाल ही में हुए भाजपा के संगठनात्मक बदलाव के बाद कई वरिष्ठ नेताओं को कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति दिखाई दे रही है।

Chhattisgarh Politics: सरकार की कार्यशैली पर टिप्पणी

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार वास्तव में कौन चला रहा है— मंत्रिमंडल या अधिकारी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब यह ही तय नहीं है कि “परीक्षार्थी कौन है”, तो सरकार को नंबर कैसे दिए जाएं।

कानून-व्यवस्था पर गंभीर आरोप

भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह अवैध धान बिक्री, शराब निर्माण और अन्य अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने अफीम की खेती (poppy cultivation) और सट्टा कारोबार को लेकर भी सवाल उठाए।

पेट्रोल-डीजल और महंगाई पर केंद्र को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल और महंगाई (Petrol-diesel and inflation) की स्थिति गंभीर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कई जगह ईंधन संकट और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जबकि सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

Chhattisgarh Politics: प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर सवाल

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री (Prime Minister) की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं के बाद देश को उनके परिणामों और उपलब्धियों की जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने इज़राइल यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी यात्राओं के बाद वैश्विक घटनाक्रम पर भी असर देखने को मिला है।