
होली-डे पैकेज के नाम ठगी (photo source- Patrika)
Bhilai Tour Package Fraud: छत्तीसगढ़ के भिलाई में टूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जुनवानी स्थित टीआई सूर्या मॉल में संचालित एक ट्रैवल कंपनी पर आरोप है कि उसने आकर्षक होलीडे पैकेज (holiday packages) का झांसा देकर 24 लोगों से करीब 21 लाख रुपए वसूले और फिर दफ्तर बंद कर फरार हो गई। पीड़ितों की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक कंपनी ने खुद को ‘क्लब रियॉन्ट टूर एंड ट्रैवल्स’ बताकर लोगों को सस्ते और प्रीमियम होलीडे पैकेज (Premium Holiday Packages) का लालच दिया। कंपनी ने 5 साल के टूर प्लान के बदले करीब 1.35 लाख रुपये का पैकेज बेचा और हर साल 5 ट्रिप कराने का भरोसा दिलाया।
मुख्य शिकायतकर्ता अंजु कुमारी ने बताया कि वह 26 जनवरी 2026 को अपने बेटे के साथ मॉल में खरीदारी करने गई थीं, जहां कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें एक होलीडे वाउचर दिया। कुछ दिन बाद फोन कर बताया गया कि उनका गिफ्ट वाउचर निकला है और उन्हें कंपनी कार्यालय (Company Office) बुलाया गया। वहां आकर्षक ऑफर दिखाकर पैकेज लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पैसे जमा करने के बाद जब ग्राहक पैकेज (Customer Package) की जानकारी लेने पहुंचे तो कंपनी का दफ्तर बंद मिला। फोन कॉल का जवाब भी बंद हो गया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी अचानक कार्यालय बंद कर गायब हो चुकी है।
शिकायत में सामने आया है कि सिर्फ भिलाई ही नहीं, बल्कि दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर (Bilaspur and Raipur) के लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया गया। कई पीड़ितों ने अलग-अलग रकम कंपनी में जमा की थी। मामला सुपेला पुलिस स्टेशन (Supela Police Station) क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अब कंपनी संचालक श्रीमंत राम खांडे और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियां कंपनी (Agencies Company) के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जानकारी जुटा रही हैं।
Published on:
14 May 2026 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
