16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai Weather Update: मानसून की रफ्तार तेज, 26 मई तक केरल तट पर दस्तक के संकेत, जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: दुर्ग-भिलाई समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 26 मई तक इसके केरल तट पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bhilai Weather Update

मौसम WhatsApp News Group)

Bhilai Weather Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे दुर्ग जिले के लोगों को शुक्रवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान काले बादलों से घिर गया। देखते ही देखते तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर और आउटर इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची, जिससे कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली।

बारिश के चलते सुबह के समय कई इलाकों में अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवा से पेड़ों की डालियां झूमती रहीं। इसके बाद हुई बारिश ने तपती गर्मी से राहत दिलाई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7.30 बजे तक दुर्ग जिले में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मानसून: 26 मई तक केरल पहुंचने के संकेत

मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। हालांकि 17 मई के बाद अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक केरल तट पहुंचने के संकेत हैं। यदि मौजूदा सिस्टम सक्रिय बना रहा तो आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्रदेश में सक्रिय सिस्टम से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

तापमान में आई गिरावट

बारिश और बादलों के असर से जिले के तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय सापेक्ष आद्र्रता 86 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह 41 प्रतिशत दर्ज की गई।