
बेटे को स्कूल से घर ले जा रहे पिता की ओवरब्रिज में बाइक फिसली, डिवाइडर में सिर टकराया और हो गई मौत
दुर्ग. धमधानाका ओवरब्रिज पर बुधवार को दोपहर 1 बजे बाइक स्लीप होने से पिता-पुत्र गिर पड़े। इस घटना में पिता कादंबरी नगर निवासी मनोज व्यास की मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुत्र वेदांत सुरक्षित है। वह छठवीं का छात्र है। घटना के समय मनोज अपने पुत्र वेदांत को स्कूल से घर लेकर जा रहे थे।
मामले में मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मनोज व्यास के सिर पर अंदरूनी चोट आई थी। मृत्यु का कारण भी सिर पर आई चोट बताया गया है। मनोज ने हेलमेट नहीं पहना था। गिरते ही उनका सिर ओवरब्रिज पर बने फुटपाथ से सिर टकरा गया। वे वही बेहोशी हो गए। उसकी मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई।
बेटे को स्कूल से घर लेकर जा रहे थे
मनोज का पैतृक आवास गंजपारा में है। वह कादंबरी नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। 12 बजे वह विश्वदीप स्कूल से बेटे को घर लेकर जा रहा था। ओवरब्रिज पहुंचते ही बाइक अचानक स्लिप हो गई। इस घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वेदांत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
मनोज की है तीन संतान
मनोज व्यास तीन संतानों का पिता है। दो बेटी भावना और राधिका बेटा वेदांत है। मनोज का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। अंतिम यात्रा कादंबरी नगर स्थित आवास से निकलेगी।
Published on:
25 Apr 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
