14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के मशहूर सेफ संजीव कपूर ने भिलाइयंस को खिलाई पान फ्लेवर आइस्क्रीम और खिचड़ी

लकी ड्रा भी निकाला गया। सेफ संजीव कपूर ने विजेता के नाम की पर्जी निकली। जिसमें अदिति अग्रवाल एवं रुचिका रायका का नाम शामिल था।

1 minute read
Google source verification
JCI bhilai durg

JCI bhilai durg

भिलाई . मेक्सिकन, इटालियन, ग्रीस, जैसे कई मशहूर देशों की रैसिपी को जब सेफ संजीव कपूर ने सिखाया तो मैजिकल तड़का के प्रोग्राम में चार चांद लग गए। देश के मशहूर सेफ ने महिलाओं को बेस्ट कुकिंग के भी टिप्स दिए। जेसीआई वीक के तहत हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने चिल्ली चीज समोसा, वल्र्ड रिकार्ड वाली खिचड़ी, पान फ्लेवर की आइसक्रीम, फेटा सलाद, राजमा गौलाटी आदि बनना भी सिखाया। संजीव कपूर को लाइव कुकिंग करते देख प्रतिभागी इतने उत्साहित थे कि उनकी बताई हर टिप्स को लिखने लगे। अपनी रैसिपी को और भी स्वादिष्ट और सुंदर बनाने वे लगातार उनसे सवाल भी पूछती रही। इस अवसर पर मेगा लकी ड्रा भी निकाला गया। सेफ संजीव कपूर ने विजेता के नाम की पर्जी निकली। जिसमें अदिति अग्रवाल एवं रुचिका रायका का नाम शामिल था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्षा सिंह चंदेल थीं।।

मिट्टी के बर्तन से बढ़ता है जायका
वर्कशॉप में महिलाओं ने सेफ से पूछा कि मिट्टी और स्टील के बर्तन में खाना बनाने से स्वाद में क्या अंतर आता है। सेफ कपूर ने बताया कि मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से जायका बढ़ जाता है,लेकिन यह आसानी से नहीं मिलते।

दो महीने की मेहनत
जेसीआई के सुनील अग्रवाल ने बताया कि सेफ संजीव कपूर के कार्यक्रम मैजिकल तड़का के लिए टीम ने दो महीने से प्लानिंग की थी। यह टीम की मेहनत का ही नतीजा है कि यह कार्यक्रम शफल रहा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की इंचार्ज नीति ब्लेवार, मलवी शाहक आकांक्षा लुनिया, भूमिका, प्रकृति अग्रवाल, रूचि जैन, गुंजन देशलहरा ने काफी मेहनत की।

खूब ली सेल्फी और ऑटोग्राफ
कार्यक्रम में ओपन सेशन के बाद महिलाओं ने पद्मश्री संजीव कपूर के साथ बीते इस पल को यादगार बनाने खूब सेल्फी ली और उनके ऑटोग्राफ भी लिया। सभी ने उनकी कूकिंग क्लास से ऑनलाइन जुड़े रहने के भी लिंक भी मांगे।