18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएमएस के दूसरे गुट ने किया नई कार्यकारिणी की घोषणा

यूनियन ने दोहराया संकल्प,

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Oct 10, 2023

बीएमएस के दूसरे गुट ने किया नई कार्यकारिणी की घोषणा

बीएमएस के दूसरे गुट ने किया नई कार्यकारिणी की घोषणा

भिलाई. भिलाई इस्पात मजदूर संघ चंन्ना केशवलू ने बताया कि मंगलवार को पंजीयक के निर्देशानुसार प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्षा शोभा सिंह देव ने निर्वाचित भिलाई इस्पात मजदूर संघ की नई कार्यकारणी की घोषणा की गई। इसका कार्यकाल 3 साल का होगा। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, (राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ) कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, महामंत्री चन्ना केशवलू के साथ ही अन्य पदों पर 8 उपाध्यक्ष, 9 संयुक्त महामंत्री, 26 सचिव व 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष की भी घोषणा की गई।

यूनियन ने दोहराया संकल्प
महामंत्री चन्ना केशवलू ने कर्मचारियों के हित में पूरी क्षमता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया और कहा कि यूनियन चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूर्ण करने में पूरी ताकत से कार्य करेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों व साथियों से सहयोग की अपील की।

1 को हो चुका है चुनाव
बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार माहौर ने बताया कि चुनाव 1 अक्टूबर को हो चुकी है। 3 को लिस्ट पंजीयक को सौंपा जा चुका है। वर्तमान में जो लोग कार्यकारिणी की घोषणा कर रहे हैं। वे सभी यूनियन के मात्र सदस्य हैं। असली कार्यकारिणी पहले घोषित हो चुकी है।