20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो.. Bhilai सिख युवक गरजा, कहा नफरत फैला रहे सोशल मीडिया के माध्यम से

पसर गया सन्नाटा,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Sep 18, 2023

देखो.. Bhilai सिख युवक गरजा, कहा नफरत फैला रहे सोशल मीडिया के माध्यम से

देखो.. Bhilai सिख युवक गरजा, कहा नफरत फैला रहे सोशल मीडिया के माध्यम से

भिलाई. प्रदर्शन स्थल पर समाज के युवा पृथ्वीपाल सिंह ने तमाम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके साथ बीती है, उससे ज्यादा इसका दर्द कोई महसूस नहीं कर सकता। यह जो कमी है, उसे दौलत या दूसरे चीज से पूरी नहीं किया जा सकता। इस घटना को सुनने के बाद दो सवाल मन में आए हैं। पहला इन पर क्या बीत रहा होगा, आज की बात नहीं है। सालोंसाल तक इनके मन में वह दर्द रहेगा। दूसरा हत्या के पीछे की वजह क्या है।

दिमांगों के अंदर भर रहे जहर
सिख समाज के युवा ने कहा घटना के पीछे कारण क्या हो सकती है, आखिर अपराध करने में दो पल नहीं लगाए। ऐसी घटना को अचानक कोई नहीं करता, इसके पीछे सालों तक जो जहर भरा जा रहा है, दिमागों के अंदर। यह वह वजह है। यह वजह वही है, जो सोशल मीडिया के माघ्यम से लोगों के दिमागों में भरा जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत फैलाई जा रही है। यही वजह है जिसके कारण अपराध हुआ है। इस बात से हर कोई सहमत होंगे, कोई इंकार नहीं कर सकता।

भारत एक गुलदस्ता
उन्होंने कहा कि भारत देश 1947 में आजाद हुआ। भारत एक गुलदस्ता है, इसमें विभिन्न प्रकार के फूल हैं। हर फूल की अपनी एक महक है। हर फूल की अपनी पहचान है। सारे फूल प्यारे हैं, सारे अच्छे हैं। वह है हमारा भारत देश। पर कुछ शरारती तत्व हैं, जो नहीं चाहते हैं कि हम मिल जुलकर रहें।

भड़काने का कर रहे काम
उन्होंने बताया कि ऐसे शरारती तत्व धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर भड़काने का काम करेंगे। वे नहीं चाहते हैं कि मिलकर सब रहें। वे बहुत कम तादात में हैं। आज यहां सभी धर्म के लोग हैं, हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई। किसी को देखकर लग रहा है, कि किसी को दूसरे से खतरा है। यह मुझे नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया में देखने से ऐसा क्यों लगता है कि दूसरे से खतरा है। इस बारे में सोचना चाहिए। यह छोटी बात नहीं है। कल यह बात बड़ी हो सकती है। इसे आज ही संभालना होगा। प्यार से रहना होगा।

जीवन में लाएं एक बदलाव
उन्होंने बताया कि कुछ लोग यह नहीं चाहते हैं कि भारत देश अलग-अलग जाति के लोग मिलकर रहें। उनके खिलाफ एक्शन लेना होगा। नफरत वाले वीडियो फैलाने वाले, हम सब इस हत्या के जिम्मेदार हैं। आज एक घटना हुई है, फिर से ऐसी घटना न हो, इसके लिए जीवन में एक बदलाव लाएं, कि जब भी ऐसी वीडियो आती है, जो नफरत फैलाने वाली है, उसे डिलिट करें। आगे उसको फार्वड न करें।