26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कबाड़ी गोदाम से लोड हो रहा था चोरी का लोहा और स्कूटर, पकड़ा गया

सुपेला दक्षिण गंगोत्री मार्केट के आयत ट्रेडर्स कबाड़ी गोदाम में गुरुवार को पुलिस ने दबिश दी। चोरी के स्कूटर व छड़ से लोड मालवाहक पकड़ा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Naresh Verma

•

Updated: 7 Nov 2019, 11:24 PM IST

कबाड़ी गोदाम से लोड हो रहा था चोरी का लोहा और स्कूटर, पकड़ा गया

कबाड़ी गोदाम से लोड हो रहा था चोरी का लोहा और स्कूटर, पकड़ा गया

भिलाई . सुपेला दक्षिण गंगोत्री मार्केट के आयत ट्रेडर्स कबाड़ी गोदाम में गुरुवार को पुलिस ने दबिश दी। चोरी के स्कूटर व छड़ से लोड मालवाहक पकड़ा गया। ज्ञात हो कि पत्रिका ने २ नवंबर को कबाड़ी दुकान खुलते ही बढ़ गई वाहन चोरी की वारदातें शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस फिर अलर्ट हुई है। सुपेला पुलिस ने बताया कि लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। कबाड़ी अजमत हुसैन के आयत ट्रेडर्स गोदाम में टीम ने दबिश दी। मालवाहक में स्कूटर लोड था। साथ ही लोहा, केबल स्क्रेप मिला। उससे मौके पर बिल की मांग की तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। अजमत के खिलाफ धारा ३७९, ४१ (१,४) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके पहले उतई पुलिस ने आरोपी अजमत के बड़े भाई इजराइल हुसैन को तांबा वायर की चोरी में गिरफ्तार किया था। विवेचक हवलदार गुप्तेश्वर यादव का कहना है कि कबाड़ में स्कूटर नहीं थी। उसमें लूना था।

यहां चल रहा खुलेआम कबाड़ी का धंधा
पुलिस के मुताबिक दुर्ग में करीब १५ कबाड़ी गोदाम फिर खुल गए हैं। जामुल में ४, छावनी ४, खुर्सीपार ५, भिलाई तीन- ३, कुम्हारी२, उतई ३ और पाटन में ३ कबाड़ी गोदाम हैं। खुर्सीपार में एक कबाड़ी के यहां से रेलपांत के टुकड़े मिले, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई किए हीछोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग