रेलवे के पीआरओ शिव प्रसाद का कहना है इस एक्सप्रेस के साज-सज्जा में बदलाव कर मॉडल बनाया गया है। पेटिंग्स के माध्यम से बाहरी स्वरूप को सुंदर व आकर्षक बनाया गया है। अलग-अलग रंगों वाले एसी और नॉन एसी कोच के प्रत्येक शौचालय में एपॉक्सी फ्लोरिंग एवं सजावटी ग्लास फैब्रिक प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। उन्नत एवं बड़े आकार के मिरर, वाश बेसिन काउंटर टॉप एवं बेहतर एलईडी प्रकाश व्यवस्था की गई हैै। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के पर्यटन पोस्टर, राष्ट्रीय झंडे और स्वच्छता से संबन्धित कई पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग की व्यवस्था की गई है।