
नवविवाहित बहू को डायन बताकर ससुर ने लूट ली इज्जत, तंत्र-मंत्र क्रिया का हवाला देकर घटिया काम को दिया अंजाम
भिलाई. झाड़ फंूक के बहाने ससुर ने अपनी ही बहू की अस्मत लूट ली। नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस (Bhilai Police)ने ससुर, सास समेत अन्य के खिलाफ धारा 323, 376, 498 ए, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि 13 अक्टूबर 2018 को कुम्हारी निवासी युवती का निकाह रायपुर के बीरगांव निवासी से हुआ था। (Rape in Bhilai)
जबरिया शरीरिक संबंध बनाया
निकाह से पूर्व युवती के परिजनों ने डेढ़ लाख की रकम चेक से दिया था। बावजूद 5 लाख की मांग और कर रहे थे। उसका पति, सास, ससुर और देवर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने लगे। इसी दौरान ससुर ने विवाहिता को डायन बताकर उसकी झाड़ फंूक करने कमरे धुआं कर दिया। इसके बाद विवाहिता के साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाया।
जान से मारने की धमकी देकर नाबालिगके साथ बलात्कार
भिलाई में ट्यूशन से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा को धमकी देकर दो नाबालिकों ने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे सूनसान इलाके में ले गए। वहां झाड़ी की आड़ में उसके साथ एक नाबालिग आरोपी ने बलात्कार किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को खिलाफ धारा 376 (डीए), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज की। रात मे ही दबिश देकर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
संप्रेक्षण गृह भेजा
दोनों आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। जामुल टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से पहुंचा। जान से मारने की धमकी देकर लड़की को गाड़ी में बैठा लिया। 5 किमी दूर ले गए। जहां उसके साथ एक आरोपी ने बलात्कार किया। आरोपी का सहयोग करने वाले किशोर पर भी अपराध दर्ज किया।
Published on:
16 Dec 2019 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
