यह लेख भी लिखा जाएगा
लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए शहीद भगत सिंह की कविता और लेख की शिलालेख लगाई जाएगी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपनी प्राण न्यौछावर कर दिया था। शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के लायपुर जिले के बगा में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। देश के सबसे बड़े क्रांतिकारी और अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को अपने साहस से झकझोर देने वाले भगत सिंह ने नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरा था। महात्मा गांधी ने जब 1922 में चौरी-चौरा कांड के बाद असहयोग आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की थी, तो भगत सिंह का अहिंसावादी विचारधारा से मोहभंग हो गया। 1926 में देश की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की थी।