
Bhilai श्याम नगर के 800 लोगों से पार्षद चुनने का छीना गया अधिकार, पड़ोस के वार्ड में शिफ्ट कर दिए नाम
भिलाई. भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम के चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। श्याम नगर वार्ड-17 में रहने वाले करीब 800 लोगों के नाम को वार्ड-18 वसुंधरा नगर में शिफ्ट कर दिया गया है। इस तरह से श्याम नगर के लोग अपने वार्ड का पार्षद इस चुनाव में नहीं चुन पाएंगे। पार्षद को चुनने का अधिकार उनके हाथ से निकल रहा है। यह देखकर यहां के कुछ लोगों ने निगम, जिला निर्वाचन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ में शिकायत किए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि जिस वार्ड-17 में रहते हैं, वहां के पार्षद को चुनने का अधिकार दिलाया जाए।
वार्ड से किया गया बाहर
नगर विकास समिति, श्याम नगर के अध्यक्ष रेख लाल साहू ने बताया कि मोहल्ले के करीब आठ सौ लोगों को मतदाता सूची तैयार करते समय वार्ड से ही बाहर कर दिया गया। इस तरह की लापरवाही चुनाव कार्य के दौरान कैसे की जा सकती है। एक या दो नाम होता तो इसे मामूली गलती मानी जा सकती थी। यहां तो पूरा मोहल्ला ही गायब है। वार्ड की सूची में लोग अपना-अपना नाम तलाश रहे हैं 25 सौ लोगों का नाम देखने के बाद जब नाम नहीं मिला, तब साफ हुआ कि यहां इस तरह से गड़बड़ी की गई है।
पति एक में तो पत्नी का नाम दूसरे वार्ड में
अध्यक्ष ने शिकायत में बताया कि श्याम नगर में रहने वाले एक परिवार के पति का नाम श्याम नगर वार्ड में है तो पत्नी का नाम दूसरे वार्ड में मिल रहा है। एक साथ रहने वाले एक परिवार के सदस्यों को अलग-अलग किया गया है। मतदाता सूची बनाने के दौरान गफलत बरती गई है, इससे यह साबित हो रहा है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है और श्याम नगर के लोगों को अपना पार्षद चुनने का अधिकार मिलना भी जरूरी है।
पड़ोस वार्ड का पार्षद क्यों करेगा काम
संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र में श्याम नगर के लोगों ने कहा कि श्याम नगर वार्ड के लोगों का नाम वसुंधरा नगर के वोटर लिस्ट में मौजूद है। अगर वे पड़ोस के पार्षद को चुनाव में वोट दे भी देते हैं तो वह वार्ड-18 का पार्षद है, वार्ड-17 में विकास काम करने क्यों आएगा। वार्ड-17 के पार्षद को जब मतदान ही नहीं करेंगे तो वह उनकी समस्याओं को क्यों दूर करेगा।
वोटर लिस्ट के साथ मोहल्ले को भी जोडऩा था वार्ड-18 से
श्याम नगर के लोगों का नाम जब वार्ड-18 में जोड़ा जा रहा था, तब मोहल्ले को भी उससे जोड़ दिया जाना था। अब मोहल्ले को लोग मिलकर मंथन कर रहे हैं।
अभी कुछ नहीं बता सकता
खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग ने बताया कि शिकायत देखकर ही बता सकता हूं कि क्या मामला है। अभी इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।
Published on:
09 Dec 2021 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
