
भिलाई. संगीतनगरी खैरागढ़ के उपजेल से फरार होने के बाद भिलाई में एक ही रात में चार दुकानों का ताला तोडऩे वाला चोरी का आरोपी कवर्धा में पकड़ा गया। आरोपी अपने घर से कुछ ही दूरी पर किराए का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को घेराबंदी कर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कवर्धा में भी चोरी के मामलों में अपराध दर्ज है।
आरोपी कवर्धा गंगानगर निवासी लोकेश पिता कपिल श्रीवास
आरोपी कवर्धा गंगानगर निवासी लोकेश पिता कपिल श्रीवास (27) चोरी की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था। कवर्धा के उमेश बाजार, सलुजा स्टील सहित बाइक व मंदिर की दानपेटी से रुपए पार किए थे। पिछले वर्ष गंडई के ज्वेलरी दुकान से 4-5 लाख के गहनों की चोरी की थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और खैरागढ़ उपजेल में डाल दिया। इस बीच आरोपी जेल के सिपाहियों को चकमा देने के बाद दीवार फांदकर फ रार हो गया था।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गया
जेल से भागने के बाद आरोपी भिलाई पहुंचा और यहां भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। आरोपी ने २५ और २६ फरवरी की दरमियानी रात को सुपेला स्थित सुमित सेल कपड़ा शॉप, एक विज्ञापन एजेंसी, पावर हाउस जिंस कार्नर और अमृत सेलून में चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गया था। फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खैरागढ़ उपजेल से फरार लोकेश है। क्राइम ब्रांच और थाना की टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। कवर्धा क्राइम ब्रांच की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को चकमा देकर किराए के मकान में रहता था
कवर्धा एएसपी अनंत कुमार साहू ने बताया कि लोकेश कवर्धा के आउटर घोटिया मार्ग में किराए का कमरा लेकर रहता था। क्राइम ब्रांच ने लोकेश को पकडऩे के लिए प्लनिंग की। दिन में लोकेश अपने घर नहीं पहुंचा। रात करीब 2.30 बजे वह घर पहुंचा तो क्राइम ब्रांच टीम ने उसे दबोच लिया। पहले से ही आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380, 121, 414 के मामले दर्ज थे।
दिन में सेलून में करता था काम
आरोपी लोकेश कवर्धा में ही अपने जीजा और फू फ ा के सेलून में काम करता था। वहीं रात में यह चोरी करने के लिए निकल जाता था। चोरी में कई स्थानों पर आरोपी के फुटेज भी मिले, लेकिन पहचान में नहीं आने के कारण यह हमेशा बच निकलता था।
वर्जन
शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पेशी के दौरान जेल से भाग गया था। भिलाई में एक ही रात में चार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कवर्धा पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इसके लिए टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
जीपी सिंह, आईजी
Published on:
21 Apr 2018 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
