7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics : यहां टिकट के दावेदार आदिवासी पार्षद का आवेदन लेने से इंकार कर दिया

दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र में एक आदिवासी पार्षद का आवेदन लेने से इंकार कर दिया। आवेदन नहीं लिए जाने पर उन्होंने दावेदारी तो नहीं छोड़ी लिहाजा अपना आवेदन भिलाई के ब्लॉक क्रमांक छह अध्यक्ष के पास जमा कर दिया।

3 min read
Google source verification
CG Politics

CG Politics : यहां टिकट के दावेदारों से आवेदन लेने से मना कर दिया

भिलाई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस बार आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से प्रत्याशी न थोपकर बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर चयन की नई प्रक्रिया शुरू की है। इस निर्णय और नई प्रक्रिया का उद्ेश्य प्रत्याशी चयन में पारदर्शिता, आमराय और साधारण कार्यकर्ताओं को जो चुनाव जीत सके, उसे मौका दिया जाना है। इसी के तहत प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों के लिए एक से सात अगस्त तक आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी कड़ी में दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक आदिवासी पार्षद का आवेदन लेने से इंकार कर दिया। आवेदन नहीं लिए जाने पर उन्होंने दावेदारी तो नहीं छोड़ी लिहाजा अपना आवेदन दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष के बजाए दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिलाई के ब्लॉक क्रमांक छह अध्यक्ष के पास जमा कर दिया। उन्होंने न सिर्फ दुर्ग शहर से दावेदारी की है बल्कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से भी टिकट के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।

पीसीसी की बैठक में यह तय किया गया
पीसीसी की बैठक में यह तय किया था कि विधान सभा चुनाव में टिकट के लिए संभावित प्रत्याशी ब्लाक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और समन्वयक को आवेदन दे सकेंगे। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष की अनुपस्थिति में जिला अध्यक्ष और पार्टी समन्वयक को भी आवेदन देने का प्रावधान रखा गया था। इसी तरह पहले प्रदेश कोषाध्यक्ष से नो ड्यूस (एनओसी) लेकर जमा करने की अनिवार्यता थी। बाद में इस नियम को शिथिल कर दिया गया। इसके बाद एक से सात अगस्त 2018 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी के तहत सभी ब्लाक अध्यक्षों के पास दावेदारों के आवेदन जमा हुए।

ब्लाक अध्यक्ष ने उनसे फार्म लेने से साफ मना कर दिया

दुर्ग शहर विधानसभा के लिए भिलाई नगर निगम के वार्ड-59 रिसाली सेक्टर के आदिवासी पार्षद चंद्रभान ठाकुर ने भी आवेदन करना चाहा था। इसके लिए उन्होंने शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने ब्लाक अध्यक्ष से संपर्क करने कहा। बताया जाता है कि ब्लाक अध्यक्ष ने उनसे फार्म लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने दुर्ग जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) तुलसी साहू से बात की। उन्होंने सलाह दी कि वे अपने निवास क्षेत्र भिलाई के ब्लाक-6 अध्यक्ष के पास आवेदन जमा कर दें। जिला अध्यक्ष से चर्चा के बाद पार्षद चंद्रभान ने दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर विधान सभा से टिकट के लिए दो फार्म जमा कर दावेदारी पेश की है।

दुर्ग शहर में तय तिथि के पहले ही प्रस्ताव पारित
दुर्ग शहर विधान सभा चुनाव के लिए वर्तमान विधायक अरुण वोरा के नाम का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस को सूची सौंप दी है। पार्टी और कार्यकर्ताओं की मानें तो शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और समन्वयक संजय पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उनके नाम का प्रस्ताव आठ अगस्त को पीसीसी को भेज दिया है। वहीं पीसीसी ने सूची भेजने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की है। किंतु यहां बहुत जल्दबाजी में सारी प्रक्रिया और सारे नियमों को शिथिल करते हुए सिंगल नाम का प्रस्ताव प्रदेश कमेटी को सहमति के लिए भेज दिया। पार्टी के जानकारों का मानें तो ऐसा इसलिए किया गया कि 10 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि दुर्ग शहर में दावेदारों और टिकट के लिए कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

समय कम था
दुर्ग शहर से दावेदारी करने वाले पार्षद चंद्रभान ठाकुर ने बताया कि आवेदन जमा करने का समय कम था इसलिए भिलाई के ब्लॉक छह अध्यक्ष के पास आवेदन जमा कर दिया।

मुझे जानकारी नहीं
जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि मैं अभी दिल्ली दौरे से वापस लौट रही हूं। इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। दुर्ग शहर अध्यक्ष और दावेदार ही बता सकते हैं।