भिलाई. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) परीक्षा में टॉप करने वाले छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों का पूरा विवरण अब सीबीएसई की वेबसाइट पर होगा। वेबसाइट खोलने पर व्यूवर को उनकी तस्वीर और प्रोफाइल दिखाई देगी। प्रदेश में सीबीएसई के भुवनेश्वर रीजन से इनकी मॉनिटरिंग होनी है, जिसमें स्टेट वाइज टॉपर की तस्वीर और प्रोफाइल वेबसाइट पर डाला जाएगा। शैक्षणिक सत्र २०२० से नया नियम लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल, बोर्ड अपने नेशनल टॉपर को ही वेबसाइट पर जगह देता है, जिसमें उनकी उत्तरपुस्तिका को डाला जाता है, ताकि अन्य विद्यार्थी उससे प्रेरणा ले सकें।