पुलिस के मुताबिक धन्नू लाल साहू ने गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा को 11 सितंबर 24 को अपने हार्ट की बीमारी बताकर साउंड बॉक्स व पोंगा को धीरे बजाने के लिए फिर से कहा। इस पर गोल्डी वर्मा ने उनसे कहा कि अपने कान में रुई डालकर घर में बैठ जा, आवाज कम नहीं किया जाएगा। 13 सितंबर 24 को फूलचंद धनकर डायल 112 को सूचना देने पर 112 वाले आकर गोल्डी को समझाकर चले गए, इसके बाद भी साउंड कम नहीं किया गया।