2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव 2023: सांसद विजय बघेल ने पत्रिका से की बातचीत, पढ़ें उनके द्वारा कहीं गईं बड़ीं बातें

Chhattisgarh News 2023 : सांसद विजय बघेल (MP vijay baghel ) को भाजपा ने विधानसभा चुनाव( Vidhan Sabha Election 2023) के लिए घोषणा पत्र समिति( BJP Chahttisgarh election 2023 manifesto) का संयोजक बनाया है। संयोजक बनने के बाद पहली बार रविवार को जिला भाजपा कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया।

3 min read
Google source verification
विधानसभा चुनाव 2023 पर सांसद विजय बघेल ने की पत्रिका से बातचीत, पढ़ें उनके  द्वारा कहीं गई बड़ीं बातें

विधानसभा चुनाव 2023 पर सांसद विजय बघेल ने की पत्रिका से बातचीत, पढ़ें उनके द्वारा कहीं गई बड़ीं बातें

दुर्ग. सांसद विजय बघेल को भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया है। संयोजक बनने के बाद पहली बार रविवार को जिला भाजपा कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। बघेल ने यहां पत्रिका से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि समिति की जल्द बैठक होगी। घोषणा पत्र बहुत अच्छा होगा।

यह भी पढें : CG Weather update :बना रहा वातावरण में दबाव, दिन भर लग सकती है झड़ी, आने वाले दिनों में अंधड़ के साथ ताबड़तोड़ बारिश का पूर्वानुमान

किसानों का 80 फीसदी धान केंद्र खरीदती है

जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचती करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के साथ छल कर रहे हैं। झूठ बोलने की उनकी कोई सीमा नहीं है। धान खरीदी पर तो झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। वे बोलते हैं केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का 80 प्रतिशत धान नहीं खरीदती। इससे बड़ा झूठ और हो ही नहीं सकता।

उन्हीं के सरकार के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीतसिंह भगत विधानसभा की पटल पर स्वीकारते हैं कि धान के किसानों का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा केंद्र सरकार देती है। आप एफसीआई का आंकड़ा उठाकर देख लिजिए। वर्ष 2021-22 में तो केंद्र ने छत्तीसगढ़ का 94 प्रतिशत धान खरीदा है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री का झूठ किसानों को बताएंगे। किसान अन्न दाता हैं। उनके हित के लिए लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।

यह भी पढें : सबके एक न एक दिन भाव बढ़ते हैं, फिर चाहे वह इंसान हो या टमाटर...

रसायनिक खाद के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेतहाशा बढ़ गए हैं , लेकिन मोदी सरकार सब्सिडी देकर पुराने दर ही किसानों को खाद उपलब्ध करवा रही है। और भूपेश बघेल की सरकार किसानों को जबरन नकली वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 18 लाख किसान वंचित हैं। क्योंकि यहां की सरकार उनका पंजीकरण ( ई-केवायसी) नहीं करवा रही है। केंद्र के लाभ स छोटे किसानों को वंचित रखना मुख्यमंत्री की ओछी रजनीति है।

पत्रिका से बातचीत की बड़ीं बातें

सवाल-आप घोषणा पत्र समिति के संयोजक बनाए गए हैं। घोषणा पत्र कैसा होगा?

जवाब- पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी का आभारी हूं। हमारी बैठक जल्द होगी। अभी घोषणा पत्र कैसा होगा, इस पर इतना ही कहूंगा बहुत अच्छा होगा।

सवाल-2018 में भी भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र जारी किया था, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया था। कांग्रेस की घोषणा पत्र पर भरोसा जताया था।

जबाव-कांग्रेस ने लोगों को सब्जाबाग दिखाया था, लेकिन पांच साल में जनता कांग्रेस की असलियत जान गई है। कांग्रेस ने जनता को लुभाकर सिर्फ धोखा दिया है। पिछली बार उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया था। सत्ता पाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र को दरकिनार कर दिया। यही वजह है कि सिंहदेव ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि इस बार वे घोषणा पत्र की जिम्मेदारी नहीं लेंगे। क्योंकि घोषणा पत्र पर अमल करने को लेकर उसने पांच-सात बार चिट्टी लिखी, लेकिन अहंकार में चूर मुख्यमंत्री ने उनके पत्र को कचरे के डिब्बे में डाल दिया।

सवाल-लेकिन सिंहदेव को तो अब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

जवाब-कांग्रेस को यह पता चल गया है भूपेश बघेल के भरोसे सरकार नहीं बनाई जा सकती। इसलिए सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। लेकिन डिप्टी सीएम बनाकर उनके साथ मजाक किया गया है। याद करिेए चुनावी वादे पूरे नहीं होने से नाराज होकर सिंहदेव ने एक विभाग से इस्तीफा दे दिया था। और हैरानी की बात यह कि मुख्यमंत्री ने उसे सहर्ष स्वीकार भी कर लिया।

सवाल-आजकल राजनीतिक दलों में सत्ता हासिल करने के लिए रेवड़ियां बांटने की होड़ मची है। क्या आपकी पार्टी भी इस होड़ में शामिल हैं?

जवाब- ये छलावा है, बहुत बड़ा धोखा है। भाजपा जनता के साथ छलावा नहीं करती।

सवाल- लेकिन जनता तो ऐसी बातों में आ जाती है।

जवाब-जनता से हम हाथ जोड़ कर विनती करते हैं, कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। ये फरेबी होते हैं। जनता का हित करने वाले नहीं हैं। कांग्रेस को ही देख लिजिए। छत्तीसगढ़ को गर्त में ले जा रही है। ये शासन करने के लिए छल प्रपंच कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। भाजपा सेवा करने के लिए सरकार बनाना चाहती है। यहीं फर्क हैं उनमें और हममें।