27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कॉलेज में ऐसा क्या है? जिसे देखो लाइन लगाकर खड़ा है, न भूख की चिंता न प्यास का पता, बस चाहिए प्रवेश

कार्यालयीन दिवस में सुबह 11 से 3 बजे के बीच निर्धारित शुल्क देकर आवेदन लिए जा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Mohammed Javed

•

Updated: 7 Jun 2018, 11:53 AM IST

science college durg

science college durg

भिलाई . साइंस कॉलेज, दुर्ग में स्नातक स्तर की बीए, बीकॉम, बीएससी, बीलिब आईएससी और बीसीए प्रथम वर्ष के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र पीजी कोर्स के लिए भी प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमए सिद्दीकी ने बताया कि कार्यालयीन दिवस में सुबह 11 से 3 बजे के बीच निर्धारित शुल्क देकर आवेदन लिए जा सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल से फार्म ऑफलाइन कर दिए हैं, यही वजह है कि फार्म खरीदने की जद्दोजहद एक बार फिर शुरू हो गई है। लंबी-लंबी कतारों में छात्र फार्म खरीदने के लिए इंतजार में है।

यहां इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन
साइंस कालेज, दुर्ग प्रदेश का एकमात्र ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला महाविद्यालय हैं। डॉ. सिद्दीकी के अनुसार 17 विषयों में इस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर अध्ययन की सुविधा है। डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि उच्चशिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं रूसा के सहयोग से महाविद्यालय में निर्मित 14 नए व्याख्यान कक्ष तैयार हैं। इसी प्रकार सत्र 2018-19 से महाविद्यालय में 40 सीटों युक्त नए कोर्स एमएसडब्ल्यू को स्ववित्तीय योजना के अंतर्गत शुरू किया जा रहा है।

कितने का मिलेगा फार्म
साइंस कॉलेज में फार्म का मुल्य ५० रुपए रखा गया है। फार्म प्रति छात्र एक ही दिया जाएगा। विद्यार्थियों को यह फार्म भरकर कॉलेज में जमा करना होगा। इसके साथ जरूरी दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। सभी फार्म जमा होने के बाद कॉलेज प्रशासन फार्म की जांच कर मेरिट सूची जारी करेगा। पहली सूची १५ जून के आसपास जारी हो सकती है। साइंस कॉलेज में कटऑफ के आधार पर ही एडमिशन लेने का नियम है। इस साल ऑफलाइन सिस्टम होने की वजह से कटऑफ हाई रहने की उम्मीद है।

ये दस्तावेज रखें अपने साथ
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक फार्म जमा करने के दौरान छात्रों को ओरिजनल ट्रांसफर सर्टिफिकेट(टीसी) लगानी होगी। इसमें कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी होगा। इसके अलावा जाति प्रमाण व मूल निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा। ऐसे छात्र जो एक साल का ड्रॉप लेकर अब एडमिशन लेंगे, उन्हें गैप सर्टिफिकेट भी देना होगा। सीबीएसई या अन्य स्कूल बोर्ड के छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी लगेगा।