भिलाई

महिला के अफेयर की हुई भनक, पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

Bhilai news: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टेशन के मरोदा निवासी एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी पर चाकू घोपकर मौत के घाट उतर दिया। यह घटना 10 मई बुधवार शाम की हैं। इस वारदात के बाद फरार आरोपी को नेवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

2 min read
May 12, 2023
आरोपी

Bhilai crime news: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टेशन के मरोदा निवासी एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी पर चाकू घोपकर मौत के घाट उतर दिया। इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। बता दें कि महिला विवाद के चलते तीन साल से अलग किराये के मकान में रह रही थी। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया था कि कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था। महिला का रायपुर के एक युवक से उसका अफेयर चल रहा था। वे एक- दूसरे से शादी भी करने वाले थे।

वहीं कुछ दिन पहले महिला अपने मायके भोपाल में अपने दोनों बच्चों को छोड़कर वापस लौटी थी। 10 मई बुधवार को अपने प्रेमी से मिलने महिला रायपुर भी गई थी। आरोपी पति को इस बात की भनक हुई तो उसके रायपुर से वापस लौटते समय ही रास्ते में उसने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश साहू के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


महिला ने रहने से किया था इनकार

नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार रात 7.30 बजे की है। आरोपी रमेश साहू और उसकी पत्नी सरिता साहू से अनबन चल रही थी। सरिता अपने पति से अलग होकर ठेठवारपारा टंकी मरोदा में किराए के मकान से रहती थी। उसके साथ 13 साल की बेटी थी। वह 15 साल के बेटा रमेश के साथ रहता था। रमेश उसे कई बार मनाया लेकिन सरिता ने उसके पास रहने से इनकार कर दिया और भरण पोषण के लिए कोर्ट में केस किया था। दोनों का विवाद कोर्ट में चल रहा था।

चाकू से ताबड़तोड़ वार

टीआई ने बताया कि आरोपी रमेश ने पूछताछ में बताया कि वह किसी दूसरे आदमी के साथ उसका अफेयर चल रहा था। बेटी को भोपाल छोड़कर उससे मिलने रायपुर जाती थी। बहुत मनाने के बाद जब वह नहीं मानी तो उसकी हत्या का प्लानिंग किया। वह रात 7.30 बजे टंकी मरोदा तेलगु पारा मोड पर उसे रोका। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ उसके पेट और सीने में हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

टीआई ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 को मिली। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान आधी रात को दम तोड़ दिया। आरोपी घर से फरार नर्सरी में छुपा था। उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

Published on:
12 May 2023 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर