8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 करोड़ की खरीद हो चुकी ऑक्सीमीटर, वेपोराइजर व ऑक्सीजन सिलेण्डर

कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ बढ़ी इनकी मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Sep 2020, 6:02 AM IST

Oxygen concentrator

Oxygen concentrator

भीलवाड़ा .
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढऩे के साथ ही मेडिकल स्टोरो पर इन दिनों पल्स ऑक्सीमीटर, वेपोराइजर के साथ अब ऑक्सीजन सिलेण्डक की खूब डिमांड है। लोग शरीर में ऑक्सीजन का लेवल और पल्स मापने के लिए ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीमीटर के साथ वेपोराइजर की बिक्री भी अचानक बढ़ गई है। लेकिन अब हर घर में १२ लीटर क्षमता का ऑक्सीजन सिलेण्डर की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन यह आसानी से नहीं मिल रहा है। अब तक करीब जिले में ११ करोड़ का माल लोग खरीद चुके है। कोरोना महामारी शुरू हुई तो मास्क और सेनेटाइजर की बिक्री बढ़ी थी। अब पल्स आक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीमीटर व वेपोराइजर खरीदने के लिए ग्राहक दवा दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
१२ लीटर का ऑक्सीजन सिलेण्डर
कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। लोग अपने घरों में १२ लीटर क्षमता का ऑक्सीजन सिलेण्डर रखने लगे है ताकि किसी के बीमार होने पर वे तुरन्त ऑक्सीजन सिलेण्डर लगाकर अस्पताल पहुंच सके। शहर में अब तक २०० से अधिक सिलेण्डर की बिक्री हो चुकी है। इनकी कीमत ६०० से ७०० रुपए बताए जा रहे है।
एक लाख बिक चुके ऑक्सीमीटर
पल्स ऑक्सीमीटर शरीर में ऑक्सीजन लेवल और पल्स मापने के काम आता है। कोरोना मरीजों में खांसी-जुकाम के लक्षणों के साथ शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। खांसी-जुकाम की दवा तो मरीज ले लेते हैं, लेकिन ऑक्सीजन लेवल का पता नहीं चलता है। इसलिए मेडिकल दुकानों से ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं। इससे घर पर ही ऑक्सीजन का लेवल पता कर सके। यह अब तक एक लाख से अधिक बिक चुके है। इनकी कीमत ६०० रुपए से लेकर २ हजार रुपए तक है।
कोरोना के बाद बिकने लगा है वेपोराइजर
भीलवाड़ा में वेपोराइजर की बिक्री पहले मामूली होती थी। दवा व्यापारी मंगवाते थे तो स्टॉक में ही पड़ा रहता था। व्यापारी बताते हैं कि कोरोना संक्रमण बढने के बाद से ऑक्सीमीटर से ज्यादा वेपोराइजर मांगने वाले ग्राहक ज्यादा आ रहे हैं। वेपोराइजर से सर्दी-जुकाम व फेफड़ों से संबंधित बीमारियों में स्टीम लिया जाता है। यह आसानी से घर पर उपयोग लिया जा सकता है। इसलिए लोग इसकी मांग कर रहे है। यह अब तक दो लाख से अधिक पीस बिक चुके है। इनकी कीमत १२५ रुपए से लेकर २०० रुपए है। मरीज इनके साथ विटामिन सी की टेबलेट भी खरीद रहे हैं।
पिछले कुछ दिन से बढ़ी है आक्सीजन सिलेण्डर की मांग
ग्राहक पल्स ऑक्सीमीटर व वेपोराइजर के बाद पिछले कुछ दिनो से ऑक्सीजन सिलेण्डर खरीद रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद पिछले कुछ समय से इनकी मांग बढ़ी है। स्टीम के लिए वेपारोइजर काफी खरीद रहे हैं। दवा व्यापारियों को भी वेपोराइजर थोक में काफी कम उपलब्ध हो रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेण्डर की कमी चल रही है।
राकेश काबरा, सचिव भीलवाड़ा डिस्ट्रीक केमेस्टि संघ
......................
फैक्ट फाइल
इनकी हो रही खरीद औसत दर अब तक बिक्री कुल राशि
पल्स ऑक्सीमीटर ८०० रुपए एक लाख ८ करोड़
वेपोराइजर १५० रुपए दो लाख ३ करोड़
सिलेण्डर ६५० रुपए २०० १.३० लाख