इस दौरान घनश्याम का टोकन नीचे गिर गया उसे उठाने के लिए घनश्याम झुका तो पास बैठे युवक ने सौ का नोट जमीन गिरा हुआ घनश्याम का बताया। इस पर घनश्याम ने कहा कि यह नोट उसका नहीं है। घनश्याम के हाथ में से पांच सौ-पांच सौ के नोट लेकर निकट ही बैठा युवक चेक करने लगा। इस दौरान उस राशि में से 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसका घनश्याम को पता नहीं लग पाया। फिर वहां से युवक चला गया। उसके जाने के बाद घनश्याम को राशि गायब हो जाने का पता चला। उसने आसपास उचक्के की तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला।